चुनावछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहरहाईकोर्ट

Bilaspur Highcourt Bar Association Election Result:– हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, युवा रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित

Bilaspur बिलासपुर। Bilaspur High Court Bar Association की कार्यकारिणी (2026–2028) के लिए हुए चुनाव के नतीजे औपचारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर युवा अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज करते हुए नेतृत्व की कमान अपने हाथ में ली है। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम खेत्रपाल को अधिवक्ताओं का समर्थन मिला है।

इस चुनाव में कुल 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर छह तथा उपाध्यक्ष (महिला) पद पर चार प्रत्याशी चुनावी दौड़ में शामिल रहे। गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दो वर्ष के कार्यकाल के लिए हुए इस चुनाव में कुल 1419 मतदाताओं में से 1214 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी मुकाबला रोचक और करीबी रहा। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई।

अध्यक्ष पद हेतु

रजनीश सिंह बघेल

  Janjgir news:– जाजल्य देव महोत्सव के समापन पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ विवाद,देखिए video….

उपाध्यक्ष (वरिष्ठ)

गौतम खेत्रपाल

उपाध्यक्ष (महिला)

माण्डवी भारद्वाज

सचिव

अनिल त्रिपाठी

सह सचिव

विजय कुमार साहू

सह सचिव (महिला)

आस्था शुक्ला

कोषाध्यक्ष

हर आशा पूरन सिंह भाटिया

क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ)

अमन पाण्डेय

क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला)

प्रज्ञा पाण्डेय

ग्रंथालय सचिव

राहुल कुमार मिश्रा

कार्यकारिणी

अभिषेक पाण्डेय आशुतोष मिश्रा शरद मिश्रा त्रिवेणी शंकर साहू उज्जवल चौबे लक्ष्मीन कश्यप दीप्ति तिवारी

नई कार्यकारिणी आगामी दो वर्षों तक अधिवक्ताओं के पेशेवर हितों, बार की गतिविधियों और न्यायिक समन्वय से जुड़े मुद्दों पर कार्य करेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button