देश - विदेशराज्य एवं शहर

गैरेज की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, 19,500 के हिसाब की सट्टा-पट्टी और नकदी जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलगहना पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने ग्राम पंडरापथरा में दबिश देकर सट्टा खेलाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नकदी रकम और मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि ग्राम पंडरापथरा में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा खेला रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस की टीम ने मो. समीर अंसारी(35) को मौके से पकड़ा। आरोपित मोबाइल के माध्यम से अन्य लोगों से सट्टा-पट्टी का अंक लेकर जुआ-सट्टा खेलाते हुए पाया गया। आरोपित के कब्जे से 19 हजार 500 रुपये के हिसाब की पांच सट्टा-पट्टी, चार हजार 120 रुपये, मोबाइल जब्त किया है।

गैरेज की आड़ में चला रहा था सट्टे की दुकान
सटोरिया लंबे समय से चोरी-छिपे सट्टा खेला रहा था और लोगों की नजरों से बचने के लिए मोटरसायकल मैकेनिक का काम करता था। पुलिस की टीम उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। हर बार वह जवानों को चकमा देने में कामयाब हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने पैंतरा बदलकर सट्टा लगाने वालों पर नजर रख रही थी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button