अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur Murder News:–तलाकशुदा पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने दो नाबालिग बेटों संग घर में घुसकर किया हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, आधा दर्जन घायल; कलेक्टर सिम्स में लगाई मजिस्ट्रेट की ड्यूटी

Bilaspur Murder News:– बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में सुरेश श्रीवास ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ घर में घुसकर तलवार से हमला किया। हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों का इलाज सिम्स मेडिकल कॉलेज में जारी है, जहां कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेक बड़ी वारदात हो गई। सुरेश श्रीवास नामक आरोपी ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से कथित अवैध संबंधों का आरोप लगा गांव के ही शेख सलीम के घर में घुस परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शेख सलीम की मां की मौत हो गई जबकि परिवार के आधा दर्जन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और उसके दो नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडरवा निवासी 46 वर्षीय सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही शेख सलीम से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका था। तीनचार माह पहले सुमित श्रीवास ने इसी बात पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। सुरेश श्रीवास लगातार शेख सलीम से रंजिश रखे हुए था। इसी बात को लेकर अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर आज तलवारों से लैस हो सुरेश श्रीवास शेख सलीम की हत्या करने उसके घर में घुस गया। पर शेख सलीम के नहीं मिलने पर उसके परिवार पर हमला कर दिया। शेख सलीम की मां मुराद बेगम (65) की तलवार से हमले में मौत हो गई।

  Raipur News:– शराबी चालक ने पुलिस चेकिंग से बचने आरक्षक पर चढ़ाई कार, आरक्षक गंभीर, आरोपी हिरासत में

इसके अलावा घर में मौजूद अन्य सदस्यों पर भी तलवार से आरोपियों के द्वारा हमला किया गया। जिसमें परिवार के आधा दर्जन अन्य सदस्य भी घायल हो गए। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार गाड़ी में भराकर रतनपुर थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी। पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि मेरे छोटे भाई शेख सलीम से अवैध संबंध की बात पर सुरेश श्रीवास का विवाद चल रहा था। जिस बात पर उसने अपने दोनों बेटों के साथ घर घुस हमला कर दिया। हमले में मां की मौत हो गई और परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह,एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह,एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, टीआई अंशिका जैन (आईपीएस) गांव पहुंच गए। हत्याकांड से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को हिरासत में और उसके दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में ले लिया है। घायलों को सिम्स भिजवाया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों के नाम:–

सोना परवीन (पिताशेख साबिल)
साक्षित परवीन (पिताशेख रज्जाक)
रेहान परवीन (पिताशेख सबीर खान)
शहनाज बेगम (पतिशेख राजू)
अलीशा (पिताशेख सलीम)
अयान शेख (पिताशेख)
निवासीपेंडरवा

सिम्स में लगाई गई मजिस्ट्रेट की ड्यूटी:–

सिम्स मेडिकल कॉलेज में घायलों को भर्ती करवाया गया है। उनके बेहतर इलाज की निगरानी के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया है। उन्हें चिकित्सकों से समन्वय बनाने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मनीष साहू सिम्स में तैनात हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button