अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहररायपुर

Bilaspur News:– मोबाइल स्क्रीन के पीछे चल रहा था करोड़ों का सट्टा साम्राज्य, ‘रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार, 6.90 लाख नकद और 45 लाख की संपत्ति जब्त—अब पूरे नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

Bilaspur News:– शहर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे सट्टा कारोबार पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को Raipur से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹6 लाख 90 हजार नगद सहित करीब ₹45 लाख का सामान जब्त किया है, जो इस गिरोह के बड़े नेटवर्क की पुष्टि करता है।

Bilaspurबिलासपुर। ऑनलाईन गेमिंग के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले फरार दो आरोपियों को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, 2 आईफोन, बैंक पासबुक 5 नग, चेकबुक 5 नग, कार , मारुति ब्रेजा, मारुति स्विफ्ट डिजायर, एक्टिवा नगद 6 लाख 90 हजार रुपए जब्त किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि बिलासपुर आसपास ऑनलाइन गेम के ब्रांच खोलकर सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी। 21 दिसंबर 2025 को आरोपी मनोज पोपटानी (30)निवासी हेमुनगर तोरवा गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। उसने पुलिस को बताया कि राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा किकेट मैच का बिलासपुर, रायपुर विभिन्न महानगरो में बैठकर संचालित कर मोटी रकम प्राप्त करते है। किराए के बैंक खातों में पैसा जमा करते थे। आरोपीरिक्कीपैनल के माध्यम से Aviator,Wingo एवं अन्य ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर दांव लगाते थे। उक्त पैनल के जरिए कस्टमर को विंगो,एविएटर,कैसिनो,हॉर्स राइडिंग आदि विभिन्न ऑनलाइन गेम उपलब्ध करवाए जातेथे। प्रकरण में फरार आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी रजनेश सिंह ने पांच हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी।

घटना के बाद से राजा और प्रदीप फरार थे। पुलिस तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी रायपुर में छुपे है। पुलिस की टीम रायपुर रवाना हुई और दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज ने पूछताछ में बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था। विगत कुछ दिनों से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदलबदल कर ऑनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री, 6 लाख 90 हजार रुपए नगदी रकम मोबाइल, लैपटॉप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 2 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपए के ऑनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया।

  तहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुक

गिरफ्तार आरोपी:–

राजेश उर्फ राजा बजाज उम्र 34 साल, पिता कृष्ण चंद्र बजाज, निवासी गार्डन सिटी मोपका,थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर

प्रदीप खत्री पिता रामचंद्र खत्री उम्र 34 वर्ष निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगल थाना सिविल लाइन बिलासपुर

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:–

इसी मामले में पूर्व में किस दिसंबर 2025 को आरोपी मनोज पोपटानी पिता नंदलाल
पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमू नगर तोरवा गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों में लाखों का ट्रांजैक्शन पाया गया है जिसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित चल अचल संपत्तियों की जांच प्रारंभ कर उनकी पहचान कर वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह बोले: लंबे समय से तलाश के बाद सटोरिया गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खत्म कर संपत्ति जब्त करेंगे

इस संबंध में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बहुत दिनों से हमारी टीमें इस शातिर सटोरिये की पतासाजी कर रही थी, लेकिन वह अब पकड़ा गया है इनके सभी नेटवर्क को समूल खत्म करना बहुत जरूरी है इसलिए इनके सभी रिकॉर्ड खंगालकरखंगालकर जो भी कोई हो उन्हें कानून की गिरफ्त में ना केवल लायेंगे बल्कि इनके द्वारा लूटकर बनाई गई संपत्ति को भी जब्त करेंगे एसएसपी ने बताया कि एडिशनल एसपी पंकज पटेल,सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के नेतृत्व में और थाना प्रभारी एसआर साहू के साथ हमारी एसीसीयू टीम ने इसको पकड़ा है और आगे इसके नेटवर्क को ध्वस्त कर शामिल अन्य लोगों को भी जेल पहुँचायेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button