Bilaspur news:- शराब की एक भूल, जिंदगी की आख़िरी , डिवाइडर से टकराकर युवक ने गवाई जान, एसएसपी रजनेश सिंह की मार्मिक अपील, कहा क्या आप भी दोहराएंगे ये गलती?

Bilaspur news:- विनोचा कॉलोनी में बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक घायल हुआ, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
Bilaspur बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहा व्यक्ति अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है।
इस बीच एसएसपी रजनेश सिंह ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि “एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। क्या हम ऐसी घटनाओं से सबक लेंगे या फिर उन्हें दोहराते रहेंगे?”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा की जा रही सख्ती और चालानी कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी को सुरक्षित रखना है। “हर नागरिक हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन सुरक्षा के लिए नागरिकों की सजगता भी उतनी ही जरूरी है,” उन्होंने कहा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे हेलमेट का उपयोग करें, तेज रफ्तार से बचें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

Live Cricket Info


