ChhattisgarhINDIAअपराधछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुर

Bilaspur news:– रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर की आत्महत्या के मामले में एक साल की जांच के बाद पति गिरफ्तार, पति के अफेयर और प्रताड़ना के चलते की थी आत्महत्या,राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बॉल प्लेयर थी मृतिका

Bilaspur news:– रेलवे कमर्शियल इंस्पेटर विनीता साहनी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक साल की जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति का अन्य महिला से अवैध संबंध था जिसके चलते वह विनीता से मारपीट कर प्रताड़ित करता था। विनीता साहनी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्लेयर भी थीं।

Bilaspur पिछले साल अप्रैल माह में हुए रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी की आत्महत्या के मामले में पूरे एक साल से भी अधिक समय की जांच के बाद पति के खिलाफ एफआईआर कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बाल प्लेयर भी थीं। जांच में यह तथ्य सामने आया कि पति ओब्रे हेल का अन्य महिला से अवैध संबंध था जिसके वजह से वह विनीता साहनी को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। पुलिस को मृतिका के मोबाइल की जांच में कई साक्ष्य मिले हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कॉलोनी मकान नंबर 1261/1 में रहने वाली 37 वर्षीया विनीता साहनी रेलवे बिलासपुर मंडल में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थीं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी। स्पोर्ट्स कोटा में उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी और वह कमर्शियल विभाग में कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी कर रही थी। उनका विवाह वर्ष 2014 में बिलासपुर के सिलपहरी थाना सिरगिट्टी निवासी ओब्रे हेल से हुआ था। विनीता साहनी ने लव मैरिज की थी। बीते 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान जिम संचालक पति घर में नहीं था और 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी।

मामले की सूचना मिलते ही तत्कालीन सीएसपी पूजा कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। तोरवा में मर्ग क्रमांक 17/24 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पति ओब्रे हेल ने विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और ट्रांसफर किए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने की बात बताई थी। पति ने बताया था कि गिरने से विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी। जिसका एक्सरे करवाने वह शनिवार 6 अप्रैल को सुबह रेलवे अस्पताल गई थी और दोपहर को घर आकर खुदकुशी कर ली।जिस पर पुलिस उस दिशा में जांच कर रही थी।

मृतका के परिजन बाहर रहते थे। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतिका के मातापिता और बहन ने पति ओब्रे हेल पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने तथा अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था। जबकि पति का कहना था कि विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और उनकी ड्यूटी झीन लिए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने से परेशान होकर विनीता ने आत्महत्या की।

विनीता की बहन रिंकी ने आरोप लगाया था कि विनीता बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर रहीं हैं। वह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत थीं। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। वह हर बात मुझसे शेयर करती थी। यदि विभागीय कोई परेशानी होती तो जरूर बताती। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए विनीता के पति ओब्रे हेल पर विनीता की हत्या कर फांसी पर टांग दिए जाने का आरोप लगाया था।

  Bilaspur Highcourt News:– रक्षा मंत्रालय की जमीन पर मुरूम खुदाई के मामले में हुई सुनवाई, कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार और रक्षा मंत्रालय से शपथ पत्र में मांगा जवाब

मामले को पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। इस दौरान विनीता के सह,पड़ोसियों के अलावा विनीता के परिजनों कभी बयान लिया गया। विनीता के मातापिता दिल्ली में रहते हैं और उनका स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता है इसलिए वह बयान देने बिलासपुर उपस्थित नहीं हो पा रहे थे। काफी माह बाद उनके बिलासपुर उपस्थित होने पर उनका बयान लिया गया। जिसमें उन्होंने विनीता के पति के द्वारा मारपीट किए जाने और अन्य महिला से अफेयर के चलते विनीता को प्रताड़ित किए जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे दिशा में भी जांच की।

विनीता के कार्य स्थल में जांच बयान में कोई प्रताड़ना के साक्ष्य नहीं मिले। जबकि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आत्महत्या के एक दिन पहले ही विनीता पति की शिकायत करने तोरवा थाने पहुंची थी पर थाने के बाहर से ही पति उसे समझा कर ले गया था। उससे पहले भी पति की एक बार थाने आकर विनीता ने पति के प्रताड़ना की शिकायत की थी। आईपीएस कोतवाली सीएसपी अक्षय सबद्रा ने बताया कि विनीता के मोबाइल के जांच में पति के द्वारा मारपीट और प्रताड़ना के कई साक्ष्य मिले। जिसके बाद पति के खिलाफ अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

जांच गुमराह करने पति ने लगाया था रेलवे अधिकारी पर आरोप:–


विनीता साहनी के आत्महत्या के बाद उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने और जांच की दिशा भटकाने के लिए रेलवे के तत्कालीन डीसीएम विकास कश्यप पर पुराना का आरोप लगा दिया था। जिसमें प्रातराना के अलावा ट्रांसफर देने की धमकी ड्यूटी से कार्यभार छीनना और छुट्टी नहीं देना मानसिक प्रताड़ना देना और अपमानित करने का आरोप पति द्वारा लगाया गया था। पुलिस की जांच में यह सब झूठे पाए गए। विनीता साहनी महिला मजदूर कांग्रेस की पदाधिकारी भी थी। पति की मारपीट से ही विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी।

विनीता का पति एय्याश और बेरोजगार था। विनीता ने उसे एक बिजनेस करने के लिए पैसा दिया था पर उसने अपनी अय्याशी में पैसा उड़ा दिया और बिजनेस में नुकसान हो गया। फिर विनीता ने पति को जिम खुलवा के दिया था पर ओब्रे हेल जिम पर भी ध्यान नहीं देकर अय्याशी करते रहता था और अन्य महिला से उसका अवैध संबंध था। पुलिस ने ओब्रे हेल पिता एम हेल उम्र 40 वर्ष मूल निवासी सिरगिट्टी को हिरासत में ले पूछताछ की। जिस पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवाया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button