अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News:– होली के दिन पुलिस पर हमला, कार्रवाई करने गई टीम से मारपीट – टीआई समेत तीन जवान घायल,देखिए Video….

Bilaspur News:– बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जवानों से धक्कामुक्की और मारपीट की, जिसमें थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बिलासपुर। होली के दिन बिलासपुर जिले में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में विवाद की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को ही ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की और मारपीट कर दी। इस दौरान थाना प्रभारी अवनीश पासवान सहित तीन पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के मुताबिक होली के दिन सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जलेश्वर साहू को साथ लेकर थाने आई, जहां वह घटना की रिपोर्ट दर्ज करा रहा था।

इसी बीच जलेश्वर साहू की बेटी ने पुलिस को फोन कर बताया कि जिन लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी, वही लोग घर के सामने आकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान अपनी टीम के साथ दोबारा गांव के लिए रवाना हुए।

रास्ते में मिली आरोपियों की क्षतिग्रस्त कार

निपनिया के पास पहुंचने पर पुलिस टीम को आरोपियों की एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाने लगी। इसी दौरान गांव के जावेद, अजीम, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।

  CG :News: शराब में पानी मिलाकर ग्राहकों को चूना लगाने वाले 3 कर्मचारी गिरफ़्तार, सेवा से पृथक किया गया, आबकारी विभाग ने मारा छापा…

आरोपियों ने कार चालक को छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम से धक्कामुक्की शुरू कर दी। इस दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ भी धक्कामुक्की की गई। वहीं आरक्षक मौसम साहू की वर्दी फाड़ दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव करने पहुंचे आरक्षक संतोष मरकाम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

समझाने पहुंचे टीआई भी हुए घायल

स्थिति को शांत कराने के लिए थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की कर दी, जिससे वे भी घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचते ही भागे आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही आरोपी और उनके साथी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button