छत्तीसगढ़तबादलादेशबिलासपुरराज्य एवं शहर
Bilaspur Police Transfer News:बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी,एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया तबादला आदेश एसआई–एएसआई समेत 130 पुलिसकर्मियों को मिली नई पोस्टिंग

Bilaspur बिलासपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को बदलते हुए उन्हें अलग–अलग थानों और इकाइयों में भेजा गया है।
जारी किए गए आदेश के अनुसार कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 3 उप निरीक्षक (एसआई), 10 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षक शामिल हैं। सभी को नई जिम्मेदारियों के साथ अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लंबे समय से एक ही जगह तैनात पुलिसकर्मियों में बदलाव के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।
देखें आदेश…



Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info

