IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Political : बीजेपी के ‘यूनिटी मार्च’ में ही दिखी अनबन — केंद्रीय मंत्री के विधायक और प्रदेश मंत्री जोरदार विवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित भाजपा की यूनिटी मार्च में उस समय अफरातफरी मच गई, जब केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सामने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा की प्रदेश संगठन मंत्री हर्षिता पांडेय आपस में उलझ पड़े। दोनों नेता एकदूसरे पर तीखी टिप्पणियाँ करते हुएदेख लेंगेजैसी बातें कहते नजर आए।
सूत्रों के मुताबिक झगड़ा इस बात पर हुआ कि मार्च में सबसे आगे यानी फर्स्ट लाइन में कौन चलेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री खुद बीचबचाव करते रहे, लेकिन विवाद बढ़ता गया। हालांकि वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई।
मार्च के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता हर्षिता पांडेय की बांह थामकर कुछ समझाने की कोशिश करता दिखा। पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इस घटना के बाद कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के अंदर आपसी टकराव औरनिपटोनिपटाओकी राजनीति चल रही है, जबकि भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस की सोच और अफवाह फैलाने की साजिश बताया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस की यह संस्कृति उनकी पार्टी में नहीं है। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह से पूछ लिया जाए, वही कांग्रेस की असलियत बताएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षिता पांडेय को समझाते दिखाई दे रहे हैं।
यूनिटी मार्च में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षिता पांडेय को समझाते दिखाई दे रहे हैं।
फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर विवाद हुआ। सुशांत शुक्ला और हर्षिता पांडेय को समझाते नजर रहे मंत्री तोखन।
फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर विवाद हुआ। सुशांत शुक्ला और हर्षिता पांडेय को समझाते नजर रहे मंत्री तोखन।
विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन के प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय एक दूसरे को उंगली दिखाकर बात करते दिखे।
विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन के प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय एक दूसरे को उंगली दिखाकर बात करते दिखे।
अब जानिए किस कार्यक्रम में विवाद ?

दरअसल, मंगलवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर में ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ ही भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिफरा स्थित मां काली मंदिर परिसर से हुई, जहां केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल ने माता काली के दर्शन कर पूजाअर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी नेता यूनिटी मार्च में पैदल चलने लगे। यह पैदल मार्च नेहरू चौक पर खत्म हुआ। इसके बाद सभी नेताओं ने एकता का संकल्प लिया।

  क्या सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कलेक्टर अवनीश शरण को हल्के में ले रहे हैं

अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद ?

वीडियो के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री हर्षिता पांडेय केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बगल में खड़ी होकर चल रही थीं। वहीं, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिल पाई। वो तोखन साहू के पीछे सेकेंड लाइन में चलने लगे।

कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत शुक्ला फर्स्ट लाइन में तोखन साहू के बगल में आने की कोशिश करने लगे, तब हर्षिता पांडेय भड़क गईं। देखते ही देखते दोनों के बीच सरेराह विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। वीडियो में दोनों नेता एकदूसरे को देख लेने की बात कहते नजर रहे हैं।

भाजपा के भीतर भीतर निपटोनिपटाओ का खेल चल रहाकांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि भाजपा के भीतर भीतर निपटोनिपटाओ का खेल चल रहा है। अभी केंद्रीय मंत्री के सामने यह उजागर हुआ है। बहुत जल्द, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी उजागर हो जाएगा। भाजपा का अंदरूनी कलह अब उजागर होने लगा है।

कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांककर देखेतोखन साहू

वहीं विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। हम सब बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। विवाद की कोई बात नहीं है। इसे तूल बिल्कुल नहीं देना चाहिए। कहीं कोई फूट नहीं है। कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे।

मीडिया की बातों ने कांग्रेस को मौका दियासुशांत शुक्ला

बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी है। मीडिया अपने मन मस्तिष्क से उपज कर रही है। मीडिया की बातों ने कांग्रेस को मौका दिया। जो लोग खुद अपने घर पर ईंट पत्थर चलाते हैं, वो दूसरे के शीशे के मकान पर कीचड़ उछालने का काम ना करें। हम सब एक हैं।

कांग्रेस की संस्कृति भाजपा में नहीं हैधरमलाल कौशिक

विवाद को लेकर बीजेपी के सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, पता नहीं कहां से ऐसा दिख रहा है। कांग्रेस की संस्कृति भाजपा में नहीं है। विवाद का कोई वीडियो नहीं है। रैली में सब चल रहे थे, उसी दौरान सब आगे पीछे हुए उसका ही वीडियो है।

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस क्या बोल रही है, ये कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह से पूछिए। इसके बाद हमें जवाब देने की जरूरत नहीं है। बृहस्पति सिंह जवाब दे देंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button