Bilaspur Political News:- भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी: रोहिणी बैसवाड़े को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया

Bilaspur Political News:- भाजपा के प्रखर हिंदूवादी नेता रोहिणी बैसवाड़े को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला संयोजक नियुक्त किया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले रोहिणी बैसवाड़े की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं उनकी नियुक्ति पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Bilaspur News:-बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रोहिणी बैसवाड़े को संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

संगठन में निभा चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां
रोहिणी बैसवाड़े पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वे नगर पालिका परिषद रतनपुर में एल्डरमैन के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक स्तर पर उन्होंने भाजपा रतनपुर मंडल के महामंत्री के रूप में भी कार्य किया है। वर्तमान में वे भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय हैं।
अनुभव और सक्रियता को देखते हुए मिला नया दायित्व

संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने दी बधाई
रोहिणी बैसवाड़े को नई जिम्मेदारी मिलने पर कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। इनमें मोहित जायसवाल (जिलाध्यक्ष), रजनीश सिंह (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर संभाग), सुशांत शुक्ला (विधायक बेलतरा), राजा पाण्डेय (अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम), भूपेंद्र सावन्नी (अध्यक्ष क्रेड़ा) सहित राकेश चंद्राकर, तिरिथ यादव, जवाला कौशिक, गायनेन्द्र कश्यप, नीतू सिंह, निरंजन सिंह, प्रमोद सिंह, हरिशंकर यादव, राजू मानिकपुरी, दीपेश कहरा, राहुल कश्यप और दिनेश प्रभाकर ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Live Cricket Info

