February 17, 2025 |
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a

BREAKING NEWS

छात्रावास समस्याओं को लेकर आयुक्त आदिम जाति विभाग को आदिवासी युवा छात्र संगठन बस्तर ने की मुलाक़ातग्राम पंचायत कोनचरा के सरपंच प्रत्याशी गीतांजली बलभद्र सिंह कर रहे हैं धुआंधार प्रचारधर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेवधर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेवधर्म विरोधी ताकतों को जनता ने नकारा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को दिया समर्थन – प्रबल प्रताप सिंह जूदेवरतनपुर पालिका अध्यक्ष पद पर लवकुश कश्यप की ऐतिहासिक जीत, 1112 वोटों से मिले विजयीछत्तीसगढ़: 2 नगर निगम में बीजेपी की जीत, चिरमिरी में विनय जायसवाल 4000 वोट से हारे; अंबिकापुर में मंजूषा भगत 5000 वोट से जीतीं; कोरबा में बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी 22 हजार वोटों से आगेCG Nikay Chunav 2025 : सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत, बीजापुर में वार्डों में बीजेपी को सफलता, 9 नगर निगम में भाजपा आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस को बढ़तCG NEWS : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षक निलंबित, चुनाव प्रशिक्षण में गैरहाजिर 118 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारीBig BREAKING:महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:19 घायल, प्रयागराज में बस से टकराई बोलेरो, सभी कोरबा के रहने वाले
IMG-20241027-WA0039
IMG-20241027-WA0039

BJP नेता को थाने में बेरहमी से पीटा, 3 दरोगा समेत 4 पुलिसवाले सस्पेंड

अपनी भाषा में ख़बरें पढ़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस की दादागिरी का मामला सामने आया है। जमीन केस में BJP नेता थाने गए तो पुलिसकर्मी भड़क गए। झूंसी थाने में पुलिस ने भाजपा नेता मनोज पासी को बेरहमी से पीटा। लात-घूसों से पीट-पीटकर BJP नेता को बेहोश कर दिया। मनोज की पिटाई का पता चलते ही भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया। बुधवार (15 जनवरी) की देर रात पुलिस कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया। 3 दरोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

 

पिटाई के बाद मनोज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मनोज थाने के बाहर खड़े होकर चोट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

जानकारी के मुताबिक, मनोज पासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं। मनोज के छोटे भाई रोशन लाल ने गंगादीप कॉलोनी में जमीन रजिस्ट्री कराई थी। रविवार (12 जनवरी) को बाउंड्री बनवा रहे थे। इस दौरान जमीन पर अपना दावा ठोंकते हुए रहिमापुर निवासी रामा ने पुलिस को शिकायत देकर काम रुकवा दिया।

 

बुधवार को भाजपा नेता मनोज झूंसी थाने पहुंचे। मनोज ने पुलिस वालों से कहा कि काम क्यों रोका? काम शुरू करवाया जाए।

 

 

मनोज की बात सुनते ही पुलिसकर्मी भड़ग गए। मनोज के साथ साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। लात-घूसों से पीटा। बाल भी उखाड़े। पिटते-पिटते मनोज बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में पुलिस वाले मनोज को अस्पताल ले गए। जहां उन्हें होश आया।

 

थाने के बाहर जमकर नारेबाजी

 

भाजपा नेता की पिटाई का पता चलते ही भाजपा महामंत्री रमेश पासी, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश सोनकर सहित सैकड़ों BJP कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर एक्शन की मांग को लेकर नारेबाजी की। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे।

 

देर रात कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन

 

DCP ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया। मनोज की पत्नी सन्नो ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया।

 

इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। देर रात पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई की। कमिश्नर ने दरोगा संतोष सिंह, जय नारायण और श्रीराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल जे यादव को सस्पेंड कर दिया।

Nyay Dhani
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a
b46611bd-0f7d-494c-a2bd-5c99742d327a