अपराधक्राइमघोटालाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहररायपुर

CG ACB Arrested Adm:– भारतमाला मुआवजा घोटाले में फरार एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, एसडीएम रहते की थी मुआवजे में धांधली, पूछताछ के लिए 13 दिनों रिमांड

CG ACB Arrested Adm:– भारत माला परियोजना के मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को एसीबी/ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। अभनपुर में एसडीएम और भूअर्जन प्राधिकारी रहते हुए उन पर जमीन अधिग्रहण में बैक डेट से विभाजन कर कई गुना अधिक मुआवजा देने का आरोप है, जिससे शासन को करोड़ों की आर्थिक हानि हुई। विशेष न्यायालय ने पूछताछ के लिए उन्हें 13 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Raipur रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। निर्भय कुमार साहू पर आरोप है कि रायपुर के अभनपुर में उन्होंने भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान एसडीएम और भू अर्जन प्राधिकारी रहते हुए सुनियोजित तरीके से अन्य लोगों के साथ मिलकर मुआवजा घोटाले को अंजाम देते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई थी। उन्हें इसके लिए मार्च 2025 में जगदलपुर का नगर निगम आयुक्त रहते हुए निलंबित कर दिया गया था। सरकार ने प्रकरण की जांच ईओडब्लू को सौंपी थी। एफआईआर होने के बाद से निर्भय कुमार साहू फरार चल रहे थे और सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी जमानत खारिज हो गई थी। अब उन्हें गिरफ्तार कर एसीबी ने पूछताछ के लिए 13 दिनों का रिमांड लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ब्यूरो में विवेचनाधीन अपराध क्रमांक 30/2025, धारा 409, 467, 468, 471, 420, 120बी, भा..वि. एवं 7 सी, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 में रायपुरविशाखापट्नम एवं दुर्गबायपास भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण के मामले में महत्वपूर्ण फरार आरोपी निर्भय कुमार साहू, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी / सक्षम प्राधिकारी, भूअर्जन अभनपुर, जिला रायपुर द्वारा पद का दुरूपयोग कर आपराधिक षडयंत्रपूर्वक अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, जमीन कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी अन्य के साथ सांठगांठ कर सुनियोजित तरीके से तहसील अभनपुर के ग्राम नायकबांधा, उगेतरा, उरला, भेलवाडीह, टोकरो (तहसील अभनपुर, जिला रायपुर) के प्रभावित भूमि को पिछली तिथि (Back Date) में विभिन्न उपखंडो में विभक्त कर वास्तविक मुआवजा से कई गुना अधिक मुआवजा राशि वितरित की गई तथा नायकबांधा जलाशय की पूर्व में अधिग्रहित भूमि को भारतमाला परियोजना के लिये पुनः अधिग्रहित कर मुआवजा प्रदान किया गया, जिससे शासन को करोड़ो रूपये की आर्थिक हानि हुई।

  🕯️ पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, ACI रायपुर में ली अंतिम सांस

निर्भय कुमार साहू द्वारा उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई थी जिसे निरस्त कर दी गई थी तथा इनके एवं अन्य फरार चल रहे लोकसेवकों के विरूद्ध पूर्व में विशेष न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट एवं उद्घोषणा जारी की गई थी।

आरोपी निर्भय कुमार साहू लगातार फरार चल रहे थे, जिसकी पत्तासाजी लगातार की जा रही थी। आरोपी निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ हेतु मविशेष न्यायालय, रायपुर से 17 मार्च से 30 मार्च तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button