छत्तीसगढ़

CG CRIME : नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, सोने-चांदी के जेवरात उतरवाए, अब तीनों गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नकली पिस्टल की नोक पर एक बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना रानी तरई थाना क्षेत्र की है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे बोरेंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार तीन लोगों ने रोक लिया। पिस्टल दिखाकर डराना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के कान से पहने हुए टॉप्स, गले में पहनी चांदी की माला और नाक की सोने की फुल्ली लूटकर भाग गए थे।

 

इन तीनों आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

 

करीब 20 हजार रुपए से अधिक की लूट

 

आरोपियों ने महिला से करीब 20 हजार रुपए से अधिक की झपटमारी की। जैसे ही रानीतरई पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले में एसीसीयू की टीम को भी जांच के लिए लगाया। दोनों ही टीमों ने मिलकर आरोपियों की पता तलाश जारी की।

 

उन्होंने उस गांव से लेकर आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई। उसके बाद पुलिस ने महिला से पहचान कराकर आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

  विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की‌ महत्वपूर्ण बैठक,प्रांत सयोजिका का बिलासपुर जिला  प्रवास

 

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने महिला से सोने चांदी के गहनों को छीनना कबूल किया। उन्होंने बताया कि छीने गए सभी गहने उसकी स्कूटी की डिग्गी में है। इसके बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और नकली पिस्टल को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

 

इमरान खान पिता छन्नू खान (32 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43

गोपाल सतनामी पिता फेकू राम सतनामी (28 साल) निवासी ग्राम खोखो पारा पुरानी बस्ती रायपुर वार्ड 43

विक्की टांडी पिता गुड्डी राम टांडी (23 साल) निवासी बंधवा पारा बंधवा तालाब के पास पुरानी बस्ती रायपुर

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button