क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेशराज्य एवं शहर

CG Crime News:-सूने मकान को टारगेट कर बनाते थे निशाना, 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस ने पकड़ा चोर गिरोह,10 लाख के जेवर बरामद


CG Crime News:-जांजगीर-चांपा पुलिस ने नहर किनारे स्थित मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। करीब 300 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से 9.54 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।


Janjgir जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नहर किनारे स्थित सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 9.54 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जांजगीर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का सुराग लगाया और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि और चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

ऐसे बनाते थे चोरी की योजना

जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र के नहर किनारे स्थित सूने मकानों की पहले रेकी करता था, इसके बाद मौका देखकर चोरी की योजना बनाई जाती थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपने पड़ोसी से इलाज कराने जाने का बहाना बनाकर उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटी ले ली और उसी से साथियों के साथ जांजगीर पहुंचा।

26 फरवरी की रात ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी की रात करीब 8 बजे तीनों आरोपी बिलासपुर से जांजगीर के लिए निकले। जांजगीर पहुंचकर उन्होंने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की। इसी दौरान उन्हें एक बंद मकान मिला। आरोपियों ने पास में निर्माणाधीन मकान से लोहे की रॉड उठाई और दीवार फांदकर रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच घर में घुस गए। इसके बाद दरवाजे का ताला और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली।

सुनसान मैदान में बांट लिए पैसे

चोरी के बाद आरोपी जांजगीर के एक सुनसान मैदान में पहुंचे और नगदी आपस में बांट ली। वहीं सोने-चांदी के जेवर मुख्य आरोपी ने बाद में बांटने की बात कहकर अपने पास रख लिए और तीनों स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए।

ऐसे बेचे चोरी के जेवर

जांच में पता चला कि आरोपियों ने चोरी के चांदी के जेवर बेचने के लिए अपने परिचित जीतकुमार सूर्यवंशी निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला (बिलासपुर) की मदद ली। जीतकुमार ने उन्हें गीता प्रसाद साहू निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर से मिलवाया।

इसके बाद गीता प्रसाद साहू ने चोरी के चांदी के आभूषण गुड़ी पारा रहौद के सूरज सोनी को बेच दिए, जिससे करीब 80 हजार रुपये प्राप्त हुए। इस रकम में से 12-12 हजार रुपये जीतकुमार सूर्यवंशी और गीता प्रसाद साहू ने रख लिए, जबकि बाकी रकम मुख्य आरोपी को दे दी गई।

दो आरोपी फरार, दुकानदार भी बना आरोपी

इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जबकि एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के जेवर बेचने में सहयोग करने वाले जीत कुमार सूर्यवंशी और गीता प्रसाद साहू को भी आरोपी बनाया गया है। साथ ही जेवर खरीदने वाले दुकानदार सूरज सोनी को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक सागर पाठक (सायबर थाना प्रभारी), उप निरीक्षक कमलदास बैनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, माखन साहू, प्रदीप दुबे, सहबाज खान, रोहित कहरा और प्रतीक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button