अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:– मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद बैंक डकैती की साजिश का भी खुलासा

CG Crime News:– पुलिस की सटीक और समयबद्ध कार्रवाई ने एक बड़े अपराध को जन्म लेने से पहले ही खत्म कर दिया। मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला यही गिरोह बैंकों में डकैती की खतरनाक साजिश बुन रहा था, लेकिन पुलिस की पकड़ इतनी मजबूत रही कि पूरा नेटवर्क बेनकाब हो गया। 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सिर्फ लाखों की संपत्ति बरामद हुई, बल्कि एक बड़ी वारदात भी टल गई।

Raigarh रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने एक शातिर संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 5 युवक और 1 नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल दुकान में चोरी और दो बैंकों में डकैती की साजिश का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 2 चार पहिया वाहन, 60 मोबाइल और अन्य सामान सहित लगभग 26 लाख 47 हजार की संपत्ति बरामद की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, गैंग के सरगना मोह. अरसलान ने अपने हमउम्र युवकों का गिरोह बनाकर घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और जूटमिल में मोबाइल शॉप और बैंकों में चोरीलूट की योजना बनाई थी। फरवरी और मार्च 2026 में हुए प्रयासों में कुडुमकेला की मोबाइल दुकान में चोरी, धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और जूटमिल पंजाब नेशनल बैंक में नकबजनी के प्रयास शामिल हैं। हालांकि, पुलिस ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को समय रहते रोक दिया।

  CG Politics News:– विधायक ब्यास कश्यप की मौजूदगी में युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

घटना की जांच में CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही की गई। आरोपियों ने रेकी करके टारगेट तय किया और सबूत मिटाने तक की योजना बनाई थी। गिरफ्तार आरोपियों में मोह. अरसलान (19), करण महंत (30), अलतमस खान (19), जॉनसन बेक (19), कवलेश यादव (19) और एक नाबालिग बालक शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया,“घरघोड़ा पुलिस की टीम ने पेशेवर तरीके से इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और बैंकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बरामद संपत्ति:मारूती सियाज कार (CG-17-KN-2212),महिंद्रा XUV-500, (CG-04-KZ-5674), 60 मोबाइल, 1 एयरबड्स कुल जुमला कीमत 26 लाख 47 हजार रूपये।।

थाना घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और जूटमिल में आरोपीगण के खिलाफ अलगअलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button