CG Crime News:– हमजा का कारनामा,इंस्टाग्राम में दोस्ती कर युवती को लिया भरोसे में,फिर बिना कपड़ों के अश्लील वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर करने लगा ब्लैकमेलिंग

CG Crime News:– में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी शेख हमजा को पुलिस ने महाराष्ट्र के बीड जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले 990 रुपये और बाद में 50 हजार रुपये की मांग की थी। बालोद पुलिस की साइबर टीम ने आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसके पास से आईफोन-13 जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
Balod Crime News:–बालोद। बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे की मांग की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईफोन-13 मोबाइल भी जब्त किया है। मामले में साइबर टीम की तकनीकी मदद से की गई त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम:–
पीड़िता ने बालोद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी शेख हमजा ने इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान पीड़िता से संपर्क स्थापित किया। बातचीत के दौरान पीड़िता युवती से दोस्ती के बाद भरोसे का फायदा उठा वीडियो कॉल के जरिए उसने पीड़िता को झांसे में लेकर बातचीत शुरू की। फिर बिना कपड़ों के अश्लील वीडियो आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पहले 990 रुपये यूपीआई के माध्यम से वसूले, और बाद में 50 हजार रुपये और देने की मांग की। रकम न देने पर आरोपी शेख हमजा ने पीड़िता के इंस्टाग्राम आईडी का दुरुपयोग करते हुए वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किए अश्लील वीडियो से स्क्रीनशॉट फोटो और अश्लील सामग्री को सोशल मीडिया पर भेजकर वायरल कर दिया।
मामला दर्ज, साइबर टीम ने शुरू की जांच:–
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बालोद में आईटी एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा अनुविभागीय अधिकारी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में साइबर टीम ने जांच को आगे बढ़ाया।
महाराष्ट्र में दबिश देकर गिरफ्तारी:–
लगातार तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के बीड जिले पहुंची। वहां अमराई बालेपीर नगर, थाना शिवाजी नगर क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईफोन–13 मोबाइल जप्त किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:–
शेख हमजा (19),
पिता शेख नजीर अहमद
निवासी अमराई बालेपीर नगर, थाना शिवाजी नगर, जिला बीड महाराष्ट्र
पुलिस की अपील:–
बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार का अश्लील फोटो और वीडियो साझा नहीं करें। सोशल मीडिया के माध्यम से बने संपर्कों से ज्यादा नजदीकी ना बढ़ाए और ना ही कोई गोपनीय जानकारी साझा करें। पुलिस अधीक्षक के अनुसार एनसीआरबी दिल्ली की टीम अश्लील वीडियो/ फोटो अपलोड करने वालों के ऊपर निगरानी कर रही हैं। एसपी योगेश पटेल ने हिदायत दी है कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो फोटो अपलोड करने से पहले अच्छी तरह सोच–समझ लें।

Live Cricket Info
