CG Crime News: – पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने ड्रोन के जरिए सीमा पार कराई जाती थी नशे की खेप, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार,पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी पुलिस टीम…

CG Crime News: – नशे के कारोबारियों का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर हुआ। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंजाब के तरनतारण जिले के खेमकरण गांव से मुख्य सप्लायर को पकड़ लिया। आरोपी पाकिस्तान स्थित नेटवर्क के जरिए ड्रोन से नशा सीमा पार कराता था। शहर लौट रही टीम अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
Bilaspur News:- बिलासपुर। शहर में सूखे नशे का कारोबार करने वालों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। चकरभाठा पुलिस की टीम ने पाकिस्तान की सीमा से लगे गांव से मुख्य सप्लायर को दबोच लिया। शुक्रवार को आरोपी को तरनतारण जिले की अदालत में पेश कर ट्रांजिट पर लिया गया। अब पुलिस उसे लेकर शहर लौट रही है।
सूचना पर बनाई गई विशेष टीम
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि एसीसीयू की टीम को 1 फरवरी को सूचना मिली थी कि चकरभाठा क्षेत्र में कुछ लोग नशेड़ियों को हेरोइन सप्लाई कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए । इसके बाद एसीसीयू और चकरभाठा पुलिस ने करणदीप सिंह, मोहित हिंदूजा और रजिंदर कुमार को पकड़ लिया गया है ।
पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी हेरोइन पंजाब के तरनतारण जिला स्थित खेमकरण गांव से मंगाते हैं। इसके बाद अधिकारियों ने मुख्य सप्लायर को पकड़ने के लिए टीम पंजाब भेजी।
पाकिस्तान की सीमा से ड्रोन के जरिए सप्लाई
पंजाब के तरनतारण जिला अंतर्गत खेमकरण गांव पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। यहां के नशे के कारोबारी पाकिस्तानी सप्लायरों के संपर्क में रहते हैं। पाकिस्तान में बैठे सप्लायर ड्रोन के जरिए नशे का सामान सीमा पार कराते हैं। फिर इसे स्थानीय तस्कर देश के अलग–अलग जिलों में सप्लाई करते हैं।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और अन्य आरोपी व तस्करों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Live Cricket Info

