अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG Golikand:– गाली गलौज के विवाद में चली गोली, आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली

CG Golikand:– गाली गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां रिटायर्ड आर्मी हवलदार गुलशन श्रीवास ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक पंकज कश्यप पर गोली चला दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कर बिलासपुर रेफर किया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Janjgir जांजगीर। जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चल गई। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गालीगलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जप्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गालीगलौज कर रहा था जिसे हिमांशु किराना दुकान के संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा गालीगलौज करने से मना किया गया। जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास का भाई गुलशन श्रीवास अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और पंकज कश्यप पर गोली चला दी गोली पंकज के पैर पर लगी। घायल को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

  स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। और आरोपी गुलशन श्रीवास को हिरासत में ले लिया गया। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी के अनुसार आरोपी गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिटायर्ड फौजी के साथ ही उसके भाई हिमांशु श्रीवास को भी उसका सहयोग करने पर हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जप्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button