IAS/IPSछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG IPS News: प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार केंद्र में भी ADG इंपैनल

CG IPS News:– छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को केंद्र सरकार में भी एडीजी रैंक पर इंपैनल कर दिया गया है। उन्होंने 12 साल तक CBI में संवेदनशील और बड़े मामलों की जांच की है। अब अमित कुमार राज्य के साथसाथ केंद्र में भी ADG स्तर के अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र हैं।

Raipur रायपुर। प्रदेश के इंटेलिजेंस के एडीजी अमित कुमार अब केंद्र सरकार में भी एडीजी इंपैनल हो गए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार देशभर से कुल 30 आईपीएस अफसरों को केंद्र में एडीजी इंपैनल किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार भी शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दे अमित कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूलतः उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। आईआईटी से बीटेक करने के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में 98 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रेक की और आईपीएस के लिए चुने गए। छत्तीसगढ़ में वे राजधानी रायपुर के एसपी रहते हुए अमित कुमार वर्ष 2011 में सीबीआई में डेपुटेशन में चले गए। अमित कुमार 12 वर्षों तक के सीबीआई में डेपुटेशन में रहे।

सीबीआई के विभिन्न पदों पर अमित कुमार ने काम किया है। वे सीबीआई के एंटी करप्शन विंग में रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने देश के चर्चित मामले लालू यादव के चारा घोटाले की भी जांच की। सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर पॉलिसी जैसे अहम और महत्वपूर्ण पद पर भी अमित कुमार रहे हैं। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण विंग है जो सीधे पीएमओ को रिपोर्ट करता है।

  GPM News,:– जिला चिकित्सालय की सहायक ग्रेड 3 हुई निलंबित, इस वजह से हुई निलंबित

अमित कुमार 12 सालों बाद जनवरी 2024 में डेपुटेशन खत्म कर छत्तीसगढ़ वापस आए। उनके अनुभवों को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें एडीजी इंटेलीजेंस बनाया। वर्तमान में वे एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं। 2028 में अमित कुमार डीजी रैंक पर प्रमोट हो जाएंगे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर समेत महत्वपूर्ण सेंसिटिव मुद्दे संभालने में अमित कुमार के महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

क्या होता हैं एडीजी इंपैनलमेंट:–

केंद्र में एडीजी इंपैनलमेंट का मतलब होता है कि अब अमित कुमार राज्य के साथ ही केंद्र में भी एडीजी इंपैनल हो गए। अब भविष्य में जब भी अमित कुमार को केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का अवसर मिलेगा तो वे एडीजी रैंक पर जाएंगे और एडीजी के पोस्ट पर उनकी पोस्टिंग होगी। हालांकि अमित कुमार राज्य में भी एडीजी रैंक पर है पर आमतौर पर एडीजी प्रमोशन होने के दोतीन सालों बाद ही केंद्र में एडीजी इंपैनलमेंट होता है। अब अमित कुमार राज्य के साथ ही केंद्र में भी एडीजी रैंक पर गए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button