IAS/IPSछत्तीसगढ़जरूरी खबरदेश - विदेशनिलंबितराज्य एवं शहररायपुर

CG IPS Ratan Lal Dangi Suspended: —एक तस्वीर वायरल होती है… और एक आईपीएस सस्पेंड हो जाता है,रतन लाल डांगी पर कार्रवाई—आचरण बनाम पद की गरिमा का सवाल सोशल मीडिया के दौर में वर्दी की जवाबदेही और सख्त हुई

CG IPS Ratan Lal Dangi Suspended — छत्तीसगढ़ सरकार ने रतन लाल डांगी को आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार के अनुसार, उनका आचरण पद की गरिमा और नैतिक मानकों के विपरीत पाया गया, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई।कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 और अनुशासन एवं अपील नियम 1969 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार भत्ता मिलेगा।

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Ratan Lal Dangi को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके कथित आपत्तिजनक फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई, जिसे शासन ने गंभीर आचरणहीनता मानते हुए पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला बताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी, जो कि भारतीय पुलिस सेवा (2003 बैच) के अधिकारी हैं, ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। आदेश में उनके व्यवहार को अशोभनीय एवं नैतिकता के प्रतिकूल करार दिया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख है कि उन्होंने अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग किया, जो कि स्थापित सामाजिक एवं सांस्कृतिक मानकों के विपरीत है।

  CG Crime News:–दिनदहाड़े अपहरण, रातभर बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

आदेश के अनुसार, उक्त कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के प्रावधानों का उल्लंघन है। सरकार ने यह भी माना कि यह मामला इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे आमजन के बीच पुलिस विभाग की साख प्रभावित हुई।

इसी आधार पर राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button