अपराधघोटालाछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Liquar Scam:– शराब घोटाले को अंजाम देने के लिए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनों को ईओडब्लू ने किया जप्त

CG Liquar Scam:– छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का मामला सामने आया है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने वेलकम डिस्टलरी (कोटा, बिलासपुर) और भाटिया वाइंस डिस्टलरी (सरगांव, मुंगेली) से अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 16 वाहनों को जब्त किया। जांच में पता चला कि ये वाहन सीधे डिस्टलरियों से चयनित सरकारी शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाने में इस्तेमाल हो रहे थे। डिस्टलरी मालिकों ने इसके लिए कंपनियों, कर्मचारियों और भरोसेमंद व्यक्तियों के नाम पर गाड़ियां खरीदी और उनका प्रयोग कराया। केडिया डिस्टलरी में भी इसी तरह निजी वाहनों का इस्तेमाल सामने आया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज है और ईओडब्ल्यू की जांच जारी है।

Raipur रायपुर। शराब घोटाले को अंजाम देने के लिए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त 16 वाहनों को जप्त किया गया है। वेलकम डिस्टलरी, कोटा जिला बिलासपुर तथा भाटिया वाइंस डिस्टलरी, सरगांव जिला मुंगेली से कुल 16 वाहन जब्त किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध शराब (पार्टबी) के परिवहन में किया जाता था। इन वाहनों के माध्यम से डिस्टलरियों से सीधे चयनित शासकीय शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाई जाती थी। इस कार्य हेतु डिस्टलरी मालिकों द्वारा अपनी कंपनियों, कर्मचारियों तथा भरोसेमंद व्यक्तियों के नाम से खरीदी गई गाड़ियों का उपयोग किया जाता था। विवेचना में वेलकम डिस्टलरी से 08 तथा भाटिया वाइंस डिस्टलरी से 08 वाहन चिन्हित कर जब्त किए गए हैं। केडिया डिस्टलरी में भी इस कार्य हेतु निजी गाड़ियों के उपयोग के संबंध में जांच जारी है।

जानिए क्या है पूरा मामला….

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर (..) द्वारा विवेचनाधीन शराब घोटाला प्रकरण, अपराध क्रमांक 04/2024, धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 यथा संशोधित अधिनियम, 2018 तथा धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भा.दं.वि. के अंतर्गत वेलकम डिस्टलरी, कोटा जिला बिलासपुर तथा भाटिया वाइंस डिस्टलरी, सरगांव जिला मुंगेली से कुल 16 वाहन जब्त किए गए हैं। जांच में प्राप्त डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों से यह स्थापित हुआ है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध शराब (पार्टबी) के परिवहन में किया जाता था।

  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 150 जोड़़े परिणय सूत्र में बंधे

विवेचना में यह पाया गया है कि अवैध शराब का परिवहन डिस्टलरियों से सीधे चयनित शासकीय देशी शराब दुकानों तक कराया जाता था। इस कार्य के लिए कुछ निर्धारित वाहनों का बारबार उपयोग किया जाता था। जांच में प्राप्त साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर ऐसे वाहनों की डिस्टलरीवार पहचान की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध परिवहन हेतु डिस्टलरी मालिकों द्वारा अपनी कंपनियों, कर्मचारियों तथा कुछ भरोसेमंद व्यक्तियों के नाम से खरीदी गई अथवा उपलब्ध कराई गई गाड़ियों का उपयोग किया जाता था। इसी आधार पर वेलकम डिस्टलरी से 08 तथा भाटिया वाइंस डिस्टलरी से 08 वाहन, कुल 16 वाहन जब्त किए गए हैं।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि केडिया डिस्टलरी में भी इस कार्य हेतु निजी गाड़ियों का उपयोग किया गया था। उन गाड़ियों के स्वामित्व एवं उपयोग के संबंध में पृथक रूप से जांच जारी है।

इस प्रकरण में ब्यूरो द्वारा आगे की विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button