छत्तीसगढ़जरूरी खबरदेश - विदेशबेमेतराराज्य एवं शहर

CG News:– अफीम की खेती के बाद चौकस पुलिस ड्रोन कैमरे से करेगी बाड़ियों और फार्म हाउसों की निगरानी

अफीम की खेती उजागर होने के बाद पुलिस ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। DIG रामकृष्ण साहू के निर्देशन में ड्रोन कैमरों से बाड़ियों, फार्म हाउसों और ग्रामीण इलाकों की निगरानी कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Bemetara बेमेतरा। दुर्ग और बेमेतरा जिले में अफीम की खेती सामने आने के बाद जिले में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में पूरे जिले में ड्रोन कैमरों की मदद से बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीण और एकांत क्षेत्रों पर विशेष फोकस:–

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों का उपयोग कहीं अवैध मादक पदार्थों (नशे) के उत्पादन या भंडारण के लिए तो नहीं किया जा रहा। इसके लिए दुर्गम और बड़े क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तत्काल पता लगाया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:–

यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू और डीएसपी शशीकला उईके के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपनेअपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

  Bilaspur News : -होली पर सख्त पहरा 78 पेट्रोलिंग वाहन सड़कों पर, चौक-चौराहों पर चेकिंग की कड़ी निगरानी,एसएसपी देर रात तक मैदान में, 128 बदमाश गिरफ्तार, 337 व्यक्तियों पर बाउंड ओवर कार्रवाई

मजदूरों और घुमंतु लोगों का भी सत्यापन:–

पुलिस की इस कार्रवाई के तहत घुमंतु और डेरा डालकर रहने वाले लोगों, ठेला और गुमटी लगाने वालों, फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वालों, ईंट भट्ठों में काम करने वाले ठेकेदारों और मजदूरों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही फैक्ट्रियों, बाड़ियों और फार्म हाउसों में कार्यरत मजदूरों तथा किराये के मकानों में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।

संदिग्ध गतिविधि मिलने पर होगी तत्काल कार्रवाई:–

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के दौरान यदि कहीं भी अवैध गतिविधि या मादक पदार्थों से जुड़ी कोई जानकारी सामने आती है तो तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी रामकृष्ण साहू ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानूनव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button