Policeअपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:- यदि आप गांजा पीते हैं तो हो जाएं सावधान छोटी मात्रा में भी अब नहीं मिलेगी छूट, पुलिस सख्त एक कश की गलती पड़ सकती है भारी, सीधे पहुंच सकते हैं जेल

CG News:- गांजा सेवन करते एक युवक की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपना चुकी है। मामूली मात्रा में गांजा पीना भी अब कानूनी कार्रवाई से नहीं बचा सकताऐसे में नशे से दूर रहना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

खैरागढ़छुईखदानगंडई (केसीजी) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने गांजा सेवन करते एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 नवंबर 2025 को छुईखदान क्षेत्र में आरोपी राजेश वैष्णव (29 वर्ष) को चिलम में गांजा भरकर पीते हुए पकड़ा गया। आरोपी वार्ड नंबर 09 कनक नगर छुईखदान का निवासी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 ग्राम गांजा, एक मिट्टी की चिलम (जिसमें आधा जला गांजा भरा हुआ था) और एक माचिस का डिब्बा जब्त किया। यह कार्रवाई गवाहों की उपस्थिति में की गई।

इस मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 425/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

  Crime News:– लगातार गैंगरेप से  न्यायधानी शर्मसार, नाबालिक से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button