CG News:-अफीम कांड पर गरमाई सियासत…हमने उगाया है, हम ही उजाड़ेंगे” विधायक शेषराज हरबंश का भाजपा पर तंज ,नेताओं के खेत में नशे की फसल, यही है आपका सुशासन?

Janjgir Champa News:-भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़े जाने और ड्रग्स मामलों को लेकर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा— क्या यही है सुशासन?
Janjgir Champa News:-पामगढ़। विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ से कांग्रेस की मुखर विधायक शेषराज हरबंश ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सत्ताधारी दल के दावों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रसिद्ध नारे “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान हालातों को देखकर लगता है कि भाजपा का नया एजेंडा अब “हमने (नशा) उगाया है, हम ही (युवा पीढ़ी को) उजाड़ेंगे” बन चुका है।
सत्ता के संरक्षण में ‘अफीम की महक’
विधायक हरबंश ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के यहां पकड़ी गई कथित अफीम की खेती का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में एक काले अध्याय जैसा है।
उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश को संवारने का दावा करती है, उसी पार्टी के नेताओं के खेतों में नशे की फसल लहलहा रही है।
विधायक ने सवाल उठाया कि भाजपा का यह कैसा ‘सुशासन’ है, जहां रक्षक ही अफीम की खेती के सौदागर बन बैठे हैं?
‘नव्या मालिक’ केस से सरकार पर हमला
विधायक ने रायपुर के चर्चित ‘नव्या मालिक’ ड्रग्स मामले को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी ड्रग्स के जाल में फंसती जा रही है।
उनके मुताबिक नव्या मालिक जैसा मामला केवल एक उदाहरण है, जबकि असल में सफेदपोशों के संरक्षण में सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार शहरों से लेकर गलियों तक फैल चुका है।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या बड़े ड्रग सिंडिकेट्स पर कड़ी कार्रवाई होगी या फिर ‘अपनों’ को बचाने का खेल चलता रहेगा।
युवाओं और बेटियों के भविष्य की चिंता
महिला विधायक होने के नाते शेषराज हरबंश ने कहा कि नशा केवल अपराध नहीं बल्कि समाज और परिवारों को बर्बाद करने वाला अभिशाप है।
उन्होंने कहा कि वे सदन से लेकर सड़क तक नशे के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देंगी।
Live Cricket Info



