अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:– डकैती मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

CG News:– डकैती के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने घर में घुसकर मोबाइल लूटे और विरोध करने पर दंपति से मारपीट की थी। इससे पहले एक आरोपी मौके पर पकड़ा जा चुका था। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Janjgir जांजगीरचांपा। शिवरीनारायण क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहौद निवासी सुदीप कुमार ने 19 मार्च को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7:55 बजे वे अपने मकान का दरवाजा खोलकर अंदर गए थे। इसी दौरान करीब 8:00 बजे चार अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के अंदर रखे दो एप्पल मोबाइल और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब पीड़ित इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जमीन पर पटक कर हाथ, मुक्के और लातघूंसे से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिससे तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को पकड़ लिया गया था। उसे पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

  अमित जोश को मदद करने वाला उसका एक और साथी गिरफ्तार

वहीं फरार आरोपियों की भी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू (22) और श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी (24) दोनों निवासी अकलतरा, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button