CG News:_ विधायक और उनके दर्जन भर साथियों के खिलाफ अपराध कायम कर किया गया गिरफ्तार

CG News:– विधायक और उनके दर्जन पर साथियों के खिलाफ चक्काजाम करने पर अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया और जमानत मुचलके पर छोड़ा गया।
Janjgir जांजगीर। जांजगीर विधायक व्यास कश्यप सहित उनके दर्जन पर साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है। खोखरा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम करने पर खोखसा ओवर ब्रिज में चक्काजाम करने पर यह कार्यवाही की गई है। मामला जमानती प्रकृति का होने के चलते सभी को गिरफ्तार कर तत्काल जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया ।
प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चलाने का काम करता है तीस जून 2025 को शाम लगभग 4:00 अपने एंबुलेंस से मरीज लेकर अस्पताल जा रहा था कि खोखशा के ओवर ब्रिज के बाएं तरफ नर्सिंग होम जाना था तभी ग्राम जर्वे (च) के सरपंच अपने सहयोगियों के साथ में रोड में खोखशा ओवर ब्रिज से पीथमपुर तक रोड खराब होने की बात को लेकर चक्का जाम कर दिया गया था तथा आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के एम्बुलेंस को बलपूर्वक रोक दिया गया जिसके कारण प्रार्थी को अस्पताल जाने में देरी हुई के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया प्रार्थी के आवेदन पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अप क्र 604/ 2025 धारा– 191(2), 126(2) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आज प्रकरण के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा मामला जमानती होने से जमानत/ मुचलका पर रिहा किया गया है चक्का जाम करने वाले अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है
आरोपियों के नाम*
- श्री व्यास कश्यप उम्र 60 वर्ष निवासी नैला जांजगीर
- संदीप तिवारी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम मेहदा पामगढ़
- श्रीमती उत्तरा कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
- गोपाल कश्यप उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च)जांजगीर
- व्यास टंडन उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
- अरमान मोहम्मद उम्र 42 वर्ष निवासी नैला जांजगीर
- गिरधारी कश्यप उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
- उमा राठौर उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी चापा
- डंकेश्वर यादव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
- कमल कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर
- योगेश कश्यप उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे
(च) जांजगीर
12 संजय कुमार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर

Live Cricket Info
