छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहररोजगार

CG Police News:- दुख की घड़ी में ढाल बने एसपी, दिवंगत आरक्षक के परिवार को दिलाई 1 करोड़ की आर्थिक सुरक्षा

CG Police News:– दुख की घड़ी में ढाल बने एसपी विजय कुमार पाण्डेय, कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत आरक्षक के परिवार को दिलाई बड़ी आर्थिक राहत। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

CG Police News:–मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों से दिवंगत आरक्षक प्रहलाद दिनकर के परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिली। बैंक अधिकारियों से समन्वय कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बीमा राशि शीघ्र दिलाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Janjgir-Champa | जांजगीरचांपा।
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने एक बार फिर संवेदनशील और उत्तरदायी पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत हुए आरक्षक के परिजनों को उन्होंने बड़ी आर्थिक राहत दिलाई। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया।

गौरतलब है कि थाना चांपा में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी के बाद घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना से परिवार पर गहरा आघात पड़ा था।

  Bilaspur Crime News:– एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में 1.20 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैंक अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय कर पीड़ित परिवार को बीमा राशि शीघ्र दिलाने की पहल की गई। उनके मार्गदर्शन में सोमवार, 2 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा द्वारा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय की यह पहल सिर्फ दिवंगत आरक्षक के परिवार के लिए बड़ा संबल बनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ है। विभाग द्वारा प्रदान की गई यह आर्थिक सहायता परिवार के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button