CG Police Transfer News:– एसएसपी ने किया जम्मो तबादला आदेश जारी, 219 पुलिसकर्मियों की सूची जारी

CG Police Transfer News:– पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 219 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। अलग–अलग थानों और चौकियों में नई पदस्थापना करते हुए सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले की कानून–व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
Raigarh:- रायगढ़। जिले की कानून–व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ 219 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है।






आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अलग–अलग थानों और चौकियों में भेजा गया है।
पुलिसिंग को प्रभावी बनाने बड़ा कदम
पुलिस विभाग के मुताबिक यह तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टि से लिया गया निर्णय है, जिसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना है। इससे थानों में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Live Cricket Info


