देश - विदेशविशेष दिवस

डेढ़ करोड़ की उधारी फंसी, व्यापारी ने परिवार संग शुरू की दंडवत यात्रा- रथ पर लगाए लेनदारों के फोटो

CG  News:– डेढ़ करोड़ बाजार में अटका व्यापारी रथ लेकर सड़क पर परिवार सहित निकाली दंडवत यात्रा

CG  News:–उधारी की बड़ी रकम फंसे होने से आहत एक कोसा साड़ी व्यापारी ने पैसे की वसूली के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की बकाया राशि नहीं मिलने से परेशान व्यापारी ने एक रथ तैयार कराया है, जिसमें मां काली की तस्वीर के साथ उन दुकानदारों की फोटो भी लगाई है, जिनसे उसे भुगतान लेना है। वह अपने परिवार के साथ दंडवत यात्रा करते हुए रकम वापसी की प्रार्थना कर रहा है।

रायगढ़ निवासी मनोज देवांगन अपने पिता सुरेंद्र देवांगन के साथ कोसा साड़ियों का थोक कारोबार करते हैं। वे कपड़ा दुकानदारों को बिक्री के लिए साड़ियां उपलब्ध कराते हैं और बिक्री उपरांत भुगतान प्राप्त करते हैं। मनोज देवांगन का आरोप है कि लंबे समय से कई दुकानदारों ने माल लेने के बाद भी रकम अदा नहीं की। इससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये बाजार में अटक गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देखें वीडियो

भुगतान न मिलने से व्यापारी आर्थिक संकट में घिर गया है। उसका कहना है कि बार-बार संपर्क और व्यक्तिगत मुलाकात के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। इस मामले में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है। लगातार तनाव के चलते उनके पिता सुरेंद्र देवांगन को हृदयाघात (हार्ट अटैक) भी आया। उपचार के लिए परिवार को रिश्तेदारों से आर्थिक मदद लेनी पड़ी।

रथ के साथ दंडवत यात्रा कर अनोखा विरोध प्रदर्शन :–
उधारी की वापसी के लिए मनोज देवांगन ने अनूठा रास्ता चुना। उन्होंने एक रथ बनवाया, जिसमें मां काली और अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ कथित लेनदारों की तस्वीरें भी लगाई हैं। इसी रथ के साथ वे पैदल दंडवत यात्रा कर रहे हैं।

मनोज देवांगन, उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य मंदिरों में मत्था टेकते हुए अपनी बकाया राशि मिलने की कामना कर रहे हैं। शहर में इस अनोखी यात्रा को लेकर चर्चा का माहौल है।

मां काली ने दिया सपने में संकेत :–
व्यापारी का कहना है कि रकम की वसूली नहीं होने से व्यथित होकर वह काली माता के मंदिर दर्शन के लिए गया था। वापसी के बाद रात में उसे स्वप्न में मां काली के दर्शन हुए। उसके अनुसार, देवी ने उसे उधारी वसूली के लिए यह मार्ग अपनाने का संकेत दिया। मनोज देवांगन का दावा है कि मां काली के निर्देश पर ही वह रथ तैयार कर दंडवत यात्रा कर रहा है।

एडिशनल एसपी ने कही यह बात :–
मनोज देवांगन का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि सुरेंद्र देवांगन और उनके पुत्र मनोज देवांगन ने माल सप्लाई कर भुगतान नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत की जांच प्रक्रिया जारी है। जिन लोगों के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं, उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी और उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जांच उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

टैग url

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button