अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबलरामपुरराज्य एवं शहर

CG Rape News: – महिला को अकेला देख घर में घुसा शिक्षक, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया… पति ने दरवाजा बंद कर बुलाया पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape News: –महिला को घर में अकेला पाकर एक शिक्षक जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Balrampur : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से महिला की अस्मिता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला वाड्रफनगर कोतवाली क्षेत्र का है। बरती कला कन्या माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक ने महिला को घर में अकेला देख कथित तौर पर उसके घर में प्रवेश किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की।

इसी बीच किसी व्यक्ति ने महिला के पति को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पति तत्काल घर पहुंचा। घर के भीतर शिक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसने तुरंत दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी, जिससे आरोपी मौके से भाग नहीं सका।

  मणिपुर में महिलाओं के साथ हिंसा के आरोपियों पर सख्ती से हो कार्रवाई-मनोरमा पाटेकर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शिक्षक की नजर लंबे समय से महिला पर थी और वह पहले भी इस तरह की हरकत करने की कोशिश कर चुका था। बताया जा रहा है कि महिला का पति घर पर नहीं था, उसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर घर में घुसकर गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते मामला उजागर हो गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button