CG – टाईगर ब्रेकिंग : USTR में विचरण करते कैमरे कैद हुआ बाघ,LIVE तस्वीर आया सामने, वनविभाग की टीम अलर्ट,10 महीने में दूसरी बार….

CG News :- उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में लगे ट्रैप कैमरे में एक बार फिर बाघ की तस्वीर कैद हुई है। तस्वीर सामने आने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है और आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
धमतरी,7 मार्च 2026। यूं तो छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व का जंगल विभिन्न प्रजाति के वन्यप्राणियों से गुलजार है,लिहाजा यहां लगे ट्रैप कैमरे में आए दिन तेंदुआ, भालू, हिरण,उदबिलाव सहित कई दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणियों की तस्वीरें कैद हो जाती है,साथ ही यहां के जंगलों को प्रवासी पक्षियों के रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है,ऐसे में यहां से कई दुर्लभ पक्षियों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है।
लेकिन इस बार इसी जंगल से एक सुखद और शानदार तस्वीर सामने आई है,जिसे लेकर वनविभाग की टीम अलर्ट हो गई है,बताया जा रहा है यहां के जंगल में इन दिनों टाईगर विचरण कर रहा है,जो यहां लगे ट्रैप कैमरे में कैद हो गया,जिसका तस्वीर भी सामने आया है, जिसे लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है,वहीं टाईगर की मौजूदगी को लेकर आसपास के ग्रामीणों की भी मुनादी के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब दस माह पूर्व अप्रैल 2025 में यूएसटीआर के जंगलों में विचरण करते हुए जंगल के राजा यानी बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी,जहां बाघ अपने शिकार का निवाला बनाते दिख रहा था,हालांकि बाघ कहां से आया है इस संदर्भ में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है,लेकिन अब एक बार फिर बीते 5 मार्च 2026 को जंगलों में घूमते टाईगर कैमरे में कैद हो गया।
वहीं इस पूरे मामले में उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने बताया कि उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के जंगलों में लगे ट्रैप कैमरे में टाईगर की तस्वीर कैद हुई है,हमारी टीम ट्रैक कर रही है,वहीं ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, इससे पूर्व में अप्रैल 2025 में यहां से टाईगर की तस्वीरे आई थी जो बार नवापारा निकल गया था,वहीं पगमार्क भी मिले थे,आशंका है कि टाईगर महाराष्ट्र से यहां पहुंचा होगा।

Live Cricket Info


