
रायपुर। आज विधानसभा के प्रश्न काल में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लता उसेंडी ने रेडी टू ईट का काम महिला स्व सहायता समूहों को देने के बारे में विचार करने की बात कही। अभी रेडी टू ईट का काम बीज विकास निगम करता है।

पिछली कांग्रेस सरकार ने रेडी टू ईट का काम स्व. सहायता समूहों से छीन कर बीज विकास निगम को दे दिया था। जिसके खिलाफ प्रदेश भर की महिला स्व सहायता समूहों ने आंदोलन भी किया था। अब भाजपा की सरकार आने पर सदन में इसका सवाल उठ गया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन हुआ था। आप मंत्री के रूप में इसका सीधा सा जवाब दे दीजिए।
जिस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि स्व सहायता समूहों को रेडी टू ईट का काम देने का विचार किया जा रहा है। मंत्री का जवाब आने पर उनकी तारीफ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मंत्री की तरफ से यह बड़ी घोषणा है,जिसके लिए वे बधाई की पात्र है।
Live Cricket Info