छत्तीसगढ़देशबड़ी ख़बररायपुर

दिल्ली में बजा  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों का डंका,  केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के स्पार्क पुरस्कारों मे  छत्तीसगढ़ को मिले पांच पुरस्कार

 

Raipur News:– शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए सही कार्य मंत्रालय के स्पार्क पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ को पांच पुरस्कार विभिन्न श्रेणियां में मिले हैं

Raipur रायपुर। शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्पार्क पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। 10 लाख तक जनसंख्या श्रेणी में बिलासपुर को अवार्ड मिला जिसे निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ग्रहण किया।   केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू ने पुरस्कारों का वितरण किया।

भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज नई दिल्ली में प्रदान किए गए ‘स्पार्क’ पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा।

राज्य को इसमें विभिन्न श्रेणियों में पांच पुरस्कार मिले। प्रदेश के तीन शहरों को अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार, एक नगरीय निकाय को द्वितीय पुरस्कार और राज्य स्तरीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल और राज्य मंत्री  तोखन साहू ने नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित समारोह में ये पुरस्कार वितरित किए। छत्तीसगढ़ से गए 20 अधिकारियों और लाभार्थियों की टीम ने अपने-अपने निकायों की ओर से ये पुरस्कार ग्रहण किए।

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘स्पार्क 2023-24’ पुरस्कारों के अंतर्गत दस लाख तक जनसंख्या श्रेणी में बिलासपुर नगर निगम को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं तीन लाख तक जनसंख्या श्रेणी में रायगढ़ नगर निगम को और एक लाख तक जनसंख्या श्रेणी में भाटापारा नगर पालिका को पूरे देश में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। चांपा नगर पालिका को 50 हजार तक जनसंख्या श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिला।  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में श्रेष्ठ कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम के साथ ही प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ये पुरस्कार राज्य के लिए सम्मान का विषय है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार और कौशल विकास के साथ ही शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता प्रदान की जा रही है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने भी सूडा और पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन महिलाओं एवं युवाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध मिशन है। छत्तीसगढ़ इस मिशन में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में अच्छे कार्यों को रेखांकित करने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के नामांकित लाभार्थी जशपुर नगर पालिका के  सुमित किस्कु और लोरमी नगर पंचायत के  कुशाल राम साहू भी शामिल हुए। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लाभार्थी के रूप में नामांकित जगदलपुर नगर निगम की हैप्पी महिला स्वसहायता समूह की  मृदुला जैन, भिलाई नगर निगम की राधा रानी स्वसहायता समूह की  चित्ररेखा साहू, सिटी मिशन प्रबंधक  एकता शर्मा और  संत कुमार महतो ने भी छत्तीसगढ़ की ओर से समारोह में सहभागिता दी।

राज्य की ओर से इन्होंने ग्रहण किए पुरस्कार

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को मिला तृतीय पुरस्कार सूडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील अग्रहरि, राज्य मिशन प्रबंधक  विवेक शुक्ला और प्रशांत अमोली ने ग्रहण किया। बिलासपुर नगम निगम के आयुक्त अमित कुमार, रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त  सुनील चंद्रवशी, सिटी मिशन प्रबंधक  केदार पटेल और  शुभम शर्मा, भाटापारा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  लाल अजय बहादुर सिंह और सिटी मिशन प्रबंधक  नीरज साहू तथा चांपा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर  दुर्गा प्रसाद अधिकारी और  भोला सिंह ठाकुर ने अपने-अपने निकायों की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव  अनुराग जैन, संयुक्त सचिव तथा एनयूएलएम एवं पीएम स्वनिधि के प्रबंध निदेशक  राहुल कपूर, पीएम स्वनिधि की संचालक  शालिनी पाण्डेय और एनयूएलएम के संचालक  सुनील कुमार यादव भी पुरस्कार समारोह में मौजूद थे।

बिलासपुर का रहा असाधरण प्रदर्शन,इसलिए मिला अवार्ड

स्पार्क पुरस्कार आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है, जिन्होंने वार्षिक आधार पर डीएवाई-एनयूएलएम के तहत लक्षित योजनाओं को पूरा किया है। इस आधार पर दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन के बेहतर क्रियान्वयन और असाधारण प्रदर्शन करने पर बिलासपुर नगर पालिक निगम को प्रथम स्थान मिला है और ‘सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनालिटकल रियल टाइम रैकिंग “स्पार्क 2023-24” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बिलासपुर नगर निगम द्वारा डे एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त लक्ष्य 100 से कहीं आगे निकलकर 120 महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया,इसी तरह आवर्ती निधि के मिले 196 के लक्ष्य को पूरा करते हुए 198 समूहों को आवर्ती प्रदान करने में सफलता हासिल किया। क्षेत्र स्तरीय संगठन का लक्ष्य 4 के विरुद्ध 5 का गठन करते हुए पांचों को आवर्ती निधि प्रदान किया गया। इसी तरह स्वरोजगार कार्यालय अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण के 175 व्यक्तियों को ऋण प्रदान किया गया। 148 के मिले बैंक लिंकेज के लक्ष्य को पूरा करते हुए 168 बैंक लिंकेज कराया गया,साथ ही 15 समूहों को ऋण उपलब्ध कराया गया, शहरी आवासहीन गरीबों के लिए पचास बिस्तरों के आश्रय स्थल का भी सफलता पूर्वक संचालन निगम के एनयूएलएम टीम द्वारा की जा रही है । इसी तरह डे एनयूएलएम के प्रमुख घटक पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के तीनों श्रेणी के 12126 के आवेदनों में सराहनीय कार्य करते हुए लक्ष्य से कहीं अधिक 21542 आवेदन हासिल किया और 9652 स्वीकृत आवेदनों में से 9465 हितग्राहियों को ॠण का भी आबंटन नगर निगम ने किया।

निम्न आय वर्ग के लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ-केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  पुलिस की मानवता: मुखबधिर युवक को परिवार से मिलाया


इस उपलब्धि पर राज्य के नगरीय निकाय और बिलासपुर नगर निगम को बधाई देते हुए केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा यह उपलब्धि हमारे छ.ग. और बिलासपुर के लिए गर्व की बात है। पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के शहरी निम्न आय वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए चलाए जा रहे एनयूएलएम मिशन का लाभ नागरिकों को मिल रहा है,आगे भी इसमें मिशन का लाभ नागरिकों मिलेगा

राज्य और शहर के लिए सम्मान-उप मुख्यमंत्री


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए सूडा और नगर निगम की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रदत्त ये पुरस्कार राज्य के लिए सम्मान का विषय है। मैं इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद देता हूं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सामाजिक गतिशीलता, संस्थागत विकास, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता के साथ ही शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

शहर के लिए गर्व -अमर अग्रवाल

बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल ने कहा की सामाजिक रुप से संस्था के तहत विकास,नागरिकों को स्वरोजगार और उनके कौशल को निखारने के लिए एनयूएलएम मिशन के तहत किए जा रहे कार्य सराहनीय है और इस कार्य में बिलासपुर देश में प्रथम स्थान पर हैं,यह हमारे लिए गर्व का विषय है।

सामाजिक-आर्थिक विकास में एक अहम पड़ाव, शहरवासियों को बधाई,-सुशांत शुक्ला


बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला ने कहा की डे एनएयूएलएम में बिलासपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। शहरी नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक जीवन को संवारने के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों को सराहा गया है,यह पुरस्कार इस दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा

पूरी टीम को बधाई-कलेक्टर

कलेक्टर अवनीश शरण ने इस कार्य में लगे पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा की योजना के क्रियान्वयन और उसके लक्ष्यों की प्राप्ति में यह पुरस्कार सभी को प्रेरित करेगा। भविष्य में और भी अच्छा करें इसके लिए सभी को शुभकामनाएं है।



हमारे लिए बड़ी उपलब्धि-कमिश्नर

निगम कमिश्नर  अमित कुमार ने डे एनयूएलएम के सफल और बेहतर क्रियान्वयन के लिए नगर निगम बिलासपुर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की श्रेणी में शामिल किया गया है,यह हमारे लिए उपलब्धि है। इसके लिए मैं निगम की टीम,हितग्राहियों और शहयवासियों को बधाई देता हूं। आगे और बेहतर करें इसके लिए प्रयास जारी रखेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button