देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG IFS Promotion News:–आईएफएस अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति, शासन ने जारी किया आदेश

CG IFS Promotion News:–छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नति सीनियर टाइम स्केल (Senior Time Scale – Pay Matrix Level-11, वेतनमान ₹67,700 से ₹2,08,700) के अंतर्गत दी गई है।

Raipur रायपुर। राज्य सरकार के वन विभाग ने भारतीय वन सेवा भर्ती नियम 1966 के नियम 6(a) में निहित प्रावधानों के तहत वर्ष 2022 बैच के आईएफएस अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार पात्र अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल का लाभ प्रदान किया गया है।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले आईएफएस अधिकारियों में दीपेश कपिल, एस. नवीन कुमार, वेंकटेश एमजी, चंद्र कुमार अग्रवाल, ऋषभ जैन एवं विपुल अग्रवाल शामिल हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अंतर्गत वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्रदान किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों को मिली इस पदोन्नति से विभागीय कार्यों में और अधिक प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, इससे अधिकारियों के दायित्वों और जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होगी।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button