छत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बने चुन्नीलाल राठौर

जांजगीर चांपा»भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित- चुन्नीलाल राठौर बने मीडिया प्रभारी

जांजगीर-चांपा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री आकाश सिंह ने जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस नई कार्यकारिणी में ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिससे जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। सूची में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न प्रभारियों सहित कुल 31 प्रमुख पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है।

इस घोषणा के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई टीम आगामी समय में युवा शक्ति को संगठित कर जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

परिश्रम और निष्ठा का मिला सम्मान”

श्री चुन्नीलाल राठौर जी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा में ‘जिला मीडिया प्रभारी’ नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ।

  Bilaspur News:– एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस पर 7 सीजी बटालियन का भव्य आयोजन, हरी झंडी दिखा कर एसएसपी ने किया रैली को रवाना

आपकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और ऊर्जा के साथ करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button