देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Collector–SP Road Safety Meeting:–
कलेक्टर–एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन व सुरक्षा इंतजामों के दिए निर्देश, हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने की अपील

Collector–SP Road Safety Meeting:–
जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Janjgir-Champa जांजगीर-चांपा।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने जिले की राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं ग्रामीण सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभावी रोकथाम उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने संभावित दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हांकित कर वहां आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क चिन्हांकन जैसे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने कहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने चौक-चौराहों के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता जरूरी:–
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिग-जैग मार्किंग, रंबल स्ट्रिप, साइन बोर्ड लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई, पर्याप्त रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था तथा वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।

एसपी ने ओवर स्पीडिंग और ओवर लोडिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई करने, स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की नियमित फिटनेस जांच तथा हाईवे किनारे स्थित ढाबों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाए।

हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य:–
एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहनों को लगातार सक्रिय रखा जाए और ओवर स्पीडिंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा नियंत्रित गति से वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button