छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

रतनपुर रोड दुर्घटना पर भ्रम, कुछ वेब पोर्टल्स ने पुरानी घटना बताई दरमियानी रात की ताजा टक्कर, एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया – कोई नई दुर्घटना नहीं हुई

बिलासपुर। रतनपुर रोड पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच हुई दुर्घटना को लेकर कुछ वेब पोर्टल्स में यह खबर प्रकाशित की गई है कि यह घटना दरमियानी रात्रि की ताजा घटना है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnish Singh ने इस दावे को खारिज किया है और स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना लगभग 8 दिन पहले हुई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी ने बताया कि खबर के प्रसारित होने के बाद मीडिया साथियों और आम नागरिकों के लगातार फोन आ रहे हैं, जिनमें पूछा जा रहा है कि क्या कल रात रतनपुर रोड पर कोई नई दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मामले की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन फिलहाल दरमियानी रात किसी नई दुर्घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि वास्तव में कोई ताजा घटना हुई है, तो उसका सटीक स्थान, दिनांक और समय स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया जाना चाहिए। वहीं, यदि पुरानी घटना को ही प्रकाशित किया जा रहा है, तो उसमें भी सही तारीख और समय का उल्लेख अनिवार्य है, ताकि पाठकों और आम लोगों के बीच भ्रम न फैले।

एसएसपी ने खबर के साथ प्रसारित वीडियो पर भी टिप्पणी की कि इसमें बस और ट्रेलर की टक्कर दिखाई दे रही है, जबकि समाचार में ट्रेलर और स्कॉर्पियो की दुर्घटना का जिक्र किया गया है

  "राखड़ माफिया" का कब्जा – पूर्व पंच बना जमींदार, प्रशासन बना तमाशबीन!

उन्होंने मीडिया से अपील की है कि समाचार प्रकाशित करने से पहले तथ्यों और सामग्री की सत्यता का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि भ्रामक जानकारी फैलने से बचा जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button