चुनावदेश - विदेशबड़ी ख़बरराजनीतीराज्य एवं शहररायपुर

असम में भाजपा की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने संभाली चुनावी कमान

तीन दिन के दौरे में बैठकें, रणनीति और नामांकन—“मेरा बूथ, सबसे मजबूत” का दिया मंत्र

धेमाजी/लखीमपुर (असम)।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने असम प्रवास के दौरान धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होकर चुनावी माहौल को धार दी। रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में जनसैलाब देखने को मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान धेमाजी विधानसभा से डॉ. रनोज पेगू और सिसिबोरगांव विधानसभा से जीवन गोगोई ने अपना नामांकन दाखिल किया।

रैली को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा यह जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों का संकेत है। उन्होंनेडबल इंजन सरकारका जिक्र करते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता इस गति को जारी रखना चाहती है।

कार्यक्रम में लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठनात्मक बैठकों पर फोकस

उप मुख्यमंत्री साव ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत पिछले तीन दिनों में धेमाजी, ढकुआखाना, लखीमपुर और रोंगोनदी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें कीं। वहीं नाओबोइचा में एनडीए सहयोगी असम गण परिषद के प्रत्याशी बसंत दास के साथ भी रणनीतिक चर्चा की।

  Janjgir news:–अंतर जिला बिल्डिंग मटेरियल चोर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक निकला सरगना, गिरोह बना करवा रहा था चोरी, बनवा रहा था घर,चोर गिरोह के आठ चोर गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

बैठकों में स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। रोंगोनदी से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका सहित कई पदाधिकारियों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

मेरा बूथ, सबसे मजबूतका मंत्र

साव ने कार्यकर्ताओं कोमेरा बूथ, सबसे मजबूतका संकल्प दोहराते हुए हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया जाएगा और चुनाव में जीत सुनिश्चित की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button