अपराधछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

Dhamatari News:– नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.29 लाख की संपत्ति जब्त

धमतरी । धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और सख्त प्रहार करते हुए थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में नशीला पदार्थ, नकदी, वाहन और मोबाइल सहित लगभग 2.29 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमतरी बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (क्रमांक CG-13-C-4422) में दो युवक अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने सीएसपी सिटी कोतवाली आईपीएस अभिषेक चतुर्वेदी को कार्यवाही के निर्देश दिए। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 47 हजार रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने मौके से 12 हजार रुपये नकद, बिक्री में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, एक आईफोन 11, वीवो Y31 स्मार्टफोन (जियो सिम सहित) तथा नशे के उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की है।

  अमेरिका में लगे आरोप पर अडानी समूह ने जारी किया बयान….

गिरफ्तार आरोपी:–

कमर रजा (28 वर्ष), निवासी सदर बाजार, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
मो. शोएब अख्तर (26 वर्ष), निवासी केला बाड़ी, जिला दुर्ग।

खुद नशा करने से लेकर पैडलर बनने तक की कहानी:–

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को पहले हेरोइन (चिट्टा) की लत लगी थी। इस नशे की उन्हें इस कदर लत लगी कि दोनों इसके बिना रह नहीं पाते थे,और चूंकि यह बड़ा महंगा नशा है इसलिए इसको खरीदने के लिए दोनों इसके पैडलर बन गए। हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी से जो प्रॉफिट उन्हें होता था उससे वह खुद के लिए नशा खरीदते थे। ऐसा वह पिछले एक साल से कर रहे थे। आरोपी इतने शातिर थे कि वे लगातार फोन बदल–बदल कर इस काम को अंजाम देते थे ताकि पुलिस से बच सके। पुलिस की टीम पिछले एक महीने से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और जैसे ही दोनों ग्राहक की तलाश में निकले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button