अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा,
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा,

प्रतिमा पांडेय बनीं नारीशक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, नेहा पांडेय को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बिलासपुर ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को समिति के बिलासपुर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षिका श्रीमती उर्मिला शर्मा ने की।
इस दौरान संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और समाज कल्याण के आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, नारीशक्ति प्रकोष्ठ में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने प्रदेश नारीशक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती चित्रा तिवारी की अनुशंसा और वरिष्ठ मार्गदर्शिका राजकुमारी तिवारी के अनुमोदन के आधार पर दो अहम जिम्मेदारियों की घोषणा की। समाज उत्थान में सक्रिय योगदान और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए श्रीमती प्रतिमा पांडेय को बिलासपुर जिले की नारीशक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्ष, और श्रीमती नेहा पांडेय को बिलासपुर शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस निर्णय की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बैठक में वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों – श्रीमती अणिमा तिवारी, श्रीमती बरखा शर्मा, श्रीमती शीलम पांडेय, श्रीमती पूनम पांडे, श्रीमती सुलेखा तिवारी, श्रीमती सावित्री दुबे, श्रीमती शशि नरेंद्र शर्मा, श्रीमती विनय शर्मा तथा श्रीमती सिब्बी शर्मा – ने दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा फोकस
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नारीशक्ति प्रकोष्ठ आने वाले समय में महिला उत्थान के लिए विशेष अभियान चलाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के ज़रिये महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को मजबूत किया जाएगा। अध्यक्ष नियुक्त की गईं श्रीमती प्रतिमा पांडेय ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। वहीं, शहर अध्यक्ष श्रीमती नेहा पांडेय ने महिलाओं को नेतृत्व मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रदेश मीडिया प्रभारी कान्हा तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति नारी सशक्तिकरण के हर आयाम को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Live Cricket Info