अपराधछत्तीसगढ़दुर्गब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

Durg Murder News: बोरे में मिली महिला की लाश का खुलासा, लीव-इन पार्टनर निकला कातिल, भाई और साथी संग शव ठिकाने लगाया

Durg Murder News:– बोरे में मिली महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, लीव-इन में रह रहे प्रेमी ने की थी हत्या, भाई और साथी के साथ शव ठिकाने लगाया

Durg Murder News:– दुर्ग जिले में बोरी में बंद मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसी युवक ने की थी, जिसके साथ वह लीव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने भाई और एक सहयोगी की मदद से शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Durg दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरे में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला का लीव-इन पार्टनर ही उसकी हत्या का मुख्य आरोपी निकला। आरोपी ने वारदात के बाद अपने भाई और ऑटो चालक साथी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी हत्या के प्रकरण में जेल जा चुका है। इस मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

13 दिसंबर की सुबह चंद्रा मौर्या टॉकीज अंडर ब्रिज के पास, कार सर्विसिंग सेंटर के सामने स्थित नाले में बोरे में बंधा महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। थाना सुपेला में मर्ग क्रमांक 143/25 तथा अपराध धारा 103, 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अज्ञात महिला की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गई। स्थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया में अज्ञात महिला के शव की खबर प्रकाशित होने के बाद 17 दिसंबर को कृष्णा नगर सुपेला निवासी आमरौतिन पति योगेश निर्मलकर थाना सुपेला पहुंचे।

मृतिका के फोटो, गुदना और चूड़ियों को देखकर प्राथमिक रूप से महिला की पहचान आरती उर्फ भारती निर्मलकर के रूप में की गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज कचांदूर में शव को सुपुर्दनामे में लेकर अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतिका आरती उर्फ भारती पहले अपने दो पतियों को छोड़ चुकी थी। बीते 4-5 महीनों से वह कोसानगर सुपेला, भिलाई निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लीव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरती शराब और गुटखा पीने की आदी थी तथा कभी-कभार मजदूरी करने राधिका नगर जाया करती थी।

  केंद्रीय मंत्री के स्वागत में गूंजते रहे जय जय श्री रामऐतिहासिक स्वागत से गदगद हुए मंत्री तोखन

पूछताछ में कबूली हत्या

तुलाराम बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी कहानी उजागर की। आरोपी ने बताया कि 5 दिसंबर को उसने आरती के साथ शराब पी और बचा हुआ खाना खाया। दोनों नशे की हालत में थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

नशे में आरती गाली-गलौच करने लगी और हाथापाई पर उतर आई। गुस्से में तुलाराम ने उसे थप्पड़ मारा और “मार डालूंगा” कहते हुए उसका सिर दीवार में दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने से आरती जमीन पर गिर पड़ी। कुछ देर बाद जब उसने शरीर को छूकर देखा तो वह ठंडा हो चुका था।

शव को मोड़कर बोरे में भरा

घटना के बाद आरोपी ने आरती की नाइटी उतार दी और शव को घुटनों से मोड़कर प्लास्टिक रस्सी से बांध दिया ताकि शरीर छोटा हो जाए। इसके बाद जूट और प्लास्टिक की बोरी में सिर और पैर की ओर से शव डाल दिया। ऊपर से काला प्लास्टिक लपेटकर बोरी को बांध दिया गया।
आरती द्वारा पहनी गई नाइटी को आरोपी ने घर के चूल्हे में जला दिया और शव को घर में छिपाकर रखा।

रात 3 बजे नाले में फेंका शव

तुलाराम ने इस घटना की जानकारी अपने भाई गोवर्धन बंजारे और ऑटो चालक शक्ति भौयर को दी। तीनों आरोपी रात करीब तीन बजे शक्ति के ऑटो में शव रखकर चंद्रा मौर्या अंडर ब्रिज के पास स्थित नाले में फेंक आए और वापस कोसानगर लौट गए।

इसके अगले दिन तुलाराम ने अपनी मां को कृष्णा नगर से अपने घर कोसानगर बुला लिया और मोहल्ले में यह प्रचारित किया कि आरती अपने पिता के इलाज के लिए नागपुर चली गई है।

हत्या का पुराना आरोपी

पुलिस के अनुसार तुलाराम बंजारे पूर्व में भी हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से टूटी हुई चूड़ियां और रस्सी का टुकड़ा सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इसके बाद तुलाराम बंजारे, गोवर्धन बंजारे और शक्ति भौयर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. तुलाराम बंजारे, उम्र 33 वर्ष, निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई
2. गोवर्धन बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई
3. शक्ति भौयर, उम्र 42 वर्ष, निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button