ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News:–एक भारत-श्रेष्ठ भारत: गुजरात पुलिस की टीम पहुंची बिलासपुर15 पुलिस अधिकारी-जवान जानेंगे छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग और संस्कृति कम्युनिटी पुलिसिंग और ‘चेतना अभियान’ पर विशेष प्रस्तुति



Bilaspur News:–एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत गुजरात पुलिस के 15 अधिकारी और जवान बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्हें बिलासपुर रेंज की पुलिसिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग मॉडल, नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय जीवनशैली से भी अवगत कराया जाएगा।

Bilaspur News |बिलासपुर। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत गुजरात पुलिस के 15 अधिकारी और जवानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह बिलासपुर पहुंचा। बिलासपुर पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चेतना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों का परिचय कराया गया और बिलासपुर रेंज की पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

एसएसपी रजनेश सिंह ने अतिथि पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़, खासकर बिलासपुर के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व से भी अवगत कराया। साथ ही उन्हें बिलासपुर रेंज में अपनाए जा रहे पुलिसिंग के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ी खानपान से भी रूबरू कराने के लिए उन्हें गढ़ कलेवा में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान गुजरात और छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी चर्चा हुई।

कम्युनिटी पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्रवाई बना आकर्षण

पीएचक्यू द्वारा इस कार्यक्रम के लिए बिलासपुर रेंज का चयन किए जाने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। रेंज में कम्युनिटी पुलिसिंग और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर किए जा रहे कार्यों को सराहा गया है।
भारत सरकार के नोडल एप्लीकेशन नेट ग्रिथ में बिलासपुर में शुरू किए गए एसएसपी रजनेश सिंह के ‘चेतना अभियान’ को भी सराहना मिली है। वहीं मुंगेली जिले में कोटवारों को प्रशिक्षण देकर लोगों से जुड़ने की पहल को भी सकारात्मक पहल माना गया है। इसके अलावा पूर्वी जोन में नशे के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई और तस्करों की संपत्ति कुर्क करने के मामलों में भी बिलासपुर रेंज अग्रणी बताया गया है।

खदान, उद्योग और धार्मिक स्थलों का भी करेंगे भ्रमण

गुजरात से आए पुलिस अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल बिलासपुर में आईजी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, थाना-चौकी, ट्रैफिक व्यवस्था और एसीसीयू के कार्यों का अवलोकन करेगा। इसके साथ ही चेतना अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल को कोरबा जिले की कोयला खदानों और वहां की सुरक्षा व्यवस्था से भी अवगत कराया जाएगा। वहीं रायगढ़ जिले में हाथी प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और औद्योगिक क्षेत्रों में आयोजित जनसुनवाई की प्रक्रिया को भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों, स्थानीय परंपराओं, खानपान और यहां की जीवनशैली से भी उन्हें परिचित कराया जाएगा।

बिलासपुर पुलिस की टीम भी पहुंची पोरबंदर

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लगातार दूसरे वर्ष पीएचक्यू ने बिलासपुर रेंज का चयन किया है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर रेंज से भी 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम गुजरात के पोरबंदर भेजी गई है। वहां यह टीम पुलिसिंग के तरीके, साइबर अपराधों से निपटने की तकनीक, कानून-व्यवस्था, पोर्ट सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े कार्यों का अध्ययन करेगी।

  आतंक बने जीएसटी पर बजट में विराम लगाए मोदी सरकार: प्रियंका
Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button