छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहरहादसा

दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, रेलवे कर्मचारी समेत दो की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर-  रतनपुर-कोटा रोड पर शुक्रवार की शाम ड्यूटी से लौट रहे रेलवे कर्मचारी की बाइक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की भी मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रतनपुर क्षेत्र के भरवीडीह में रहने वाले मनहरण कमल(61) रेलवे में कर्मचारी हैं। उनकी पोस्टिंग कोटा में है। शुक्रवार को वे ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के बाद शाम करीब छह बजे वे कोटा-रतनपुर रोड पर जूनाशहर के पास पहुंचे थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी मोटर साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सामने की बाइक पर सवार करमा निवासी शिव धनुहार(35) और कृष्णा धनुहार भी गंभीर रूप से घायल हाे गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना रतनपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मी के शव को चीरघर भेज दिया। घायल शिव और कृष्णा को रतनपुर स्थित अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने तक शिव ने भी दम तोड़ दिया था। डाक्टरों ने उनके शव को चीरघर भेज दिया। घायल कृष्णा को सिम्स रेफर किया गया है। शनिवार को दोनों के शव का पीएम कराया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG Teacher News:–  राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा अधिकारी बताएंगे, कितने शौचालय बने और कितनों की हुई मरम्मत

खराब सड़क के कारण हुआ हादसा

गांव के लोगों ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ वहां की सड़क खराब है। कुछ दिन पहले ही वहां पर रिपेयरिंग की गई है। इसके कारण सड़क उबड़-खाबड़ है। इसके कारण वहां पर आए दिन हादसे होते हैं। खराब सड़क के कारण बाइक सवार गिरते रहते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button