CG Crime News: – गाड़ी पार्किंग विवाद में चली तलवार, कोटा में दो रसूखदारों के बीच हिंसक झड़प, एक गंभीर घायल, थाना परिसर तक पहुंचा बवाल

CG Crime News: – थाने में भी जमकर हंगामा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार, हुज्जतबाजी करने वालों पर FIR के निर्देश
देखे वीडियो
थाने तक पहुंचा बवाल:कोटा मे तलवार चली, CCTV मे कैद हंगामा SSP नहीं बख्शे जाएंगे https://youtu.be/PfOHJQeKMYM?si=PVMa1A-B34PEJvsW
गाड़ी रखने को लेकर चला तलवार, कोटा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एसएसपी ने कहा नहीं बक्शे जाएंगे हंगामा करने वाले,पुलिसकर्मियों को लगाई जमकर फटकार, थाना परिसर में हुज्जतबाजी करने वालों पर FIR के निर्देश

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्क करने को लेकर उपजा विवाद सोमवार देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। पुरानी रंजिश के चलते चंडी माता चौक के पास रहने वाले दो पड़ोसी पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और तलवारबाजी तक पहुंच गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया। घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11.30 से 12.30 बजे के बीच कोटा के चंडी माता चौक इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद की शुरुआत संतोष मिश्रा उर्फ छोटे महराज की ओर से बताई जा रही है। कहासुनी बढ़ने पर छोटे महराज घर के भीतर गए और वहां से तलवार निकालकर पड़ोसी राम सोनी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए राम सोनी ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिजन और आसपास के लोग बीच-बचाव करते नजर आए। घटना के बाद दोनों पक्ष कोटा थाना पहुंचे। सूचना मिलते ही विकास सिंह भी थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि थाने में पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। थाने के भीतर पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस द्वारा समझाइश देने के बावजूद माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब थाना परिसर से बाहर निकलने के बाद विकास सिंह और उनके साथियों ने छोटे महराज के साथ मारपीट कर दी। यह पूरी घटना थाना परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा थाने के भीतर हुए हंगामे और गाली-गलौज के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाइश देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। शिकायत न मिलने के चलते पुलिस ने तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के बजाय प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बांड ओवर की कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि थाने में हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोटा में मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों पक्ष रात में ही थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी शांति बनाए रखने के बजाय हंगामा किया गया। थाने के भीतर और बाहर मारपीट की घटना हुई, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और थाने में अनुशासन भंग करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

Live Cricket Info





