IAS/IPSछत्तीसगढ़जांजगीरबड़ी ख़बरलापरवाहीशिक्षा

गेट बंद, शिक्षक गायब… फिर भी बच्चे पहुंचे स्कूल! दीवार फांदकर अंदर गए नन्हे छात्र, लापरवाही की खुली पोल

छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर जांजगीरचांपा जिले के पुटपुरा गांव से सामने आई है, जहां सरकारी प्राथमिक शाला में सुबह 9:45 तक शिक्षक नदारद रहे। स्कूल गेट बंद था, और छोटेछोटे बच्चे गेट से कूदकर और दीवार फांदकर स्कूल में घुसते दिखे।
ये दृश्य न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि ये भी बताता है कि सरकारी स्कूल अब बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सवाल ये है कि आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?

जांजगीरचांपा | जांजगीरचांपा जिले के ग्राम पुटपुरा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सोमवार सुबह शिक्षकों की गैरहाजिरी और स्कूल प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। तय समय सुबह 9:45 बजे तक कोई भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा, जबकि छात्रछात्राएं पहले से स्कूल गेट पर मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गेट बंद रहने की स्थिति में बच्चों ने दीवार फांदकर या गेट से कूदकर स्कूल में प्रवेश किया। इस स्थिति ने बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

  गांजा तस्करी में छत्तीसगढ़ी अभिनेता अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारीअनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने चार साल पुराने गांजा तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अजय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है। उन्हें 17 मार्च 2021 को केवई पथरौड़ी के पास एक अर्टिगा कार से 219.5 किलो गांजा बरामद होने के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में कार चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। अजय त्रिपाठी को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। अजय त्रिपाठी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता और एल्बम निर्माता हैं। उनकी गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।यह गिरफ्तारी पुलिस की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button