IAS/IPSPoliceछत्तीसगढ़जरूरी खबरदेश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students:–डीआईजी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित, कहा परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं

IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students:– हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे समय में बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने परीक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है। एसएसपी ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे तनाव से दूर रहकर शांत चित्त से पढ़ाई करें और रोजाना अभ्यास को अपनी आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर लगातार ध्यान बनाए रखने से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
एसएसपी ने छात्रों को परीक्षा अवधि के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने होटल, रिसोर्ट, विवाह भवन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे इस दौरान अनावश्यक शोरगुल, लाउडस्पीकर और डीजे का प्रयोग करें, ताकि आसपास रहने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो।

Bilaspur बिलासपुर।आगामी दिनों में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों के साथसाथ अभिभावकों और समाज से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय बच्चों को डराने या मानसिक दबाव देने के बजाय समझदारी से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। रटंत विद्या की जगह विषय को समझकर पढ़ना अधिक जरूरी है और नियमित अभ्यास ही आत्मविश्वास को मजबूत करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का एक अहम चरण जरूर है, लेकिन इसे लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। अनुशासन, निरंतर मेहनत और धैर्य ही सफलता की असली चाबी हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। यदि छात्र शांत मन से तैयारी करें और अपने उद्देश्य पर फोकस बनाए रखें, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग लगभग हर छात्र करता है। यह ज्ञान अर्जन का साधन है, लेकिन परीक्षा के दौरान इसका गलत इस्तेमाल ध्यान भटका सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सोशल मीडिया, रील्स और गैर जरूरी ऑनलाइन गतिविधियों से दूरी बनाए रखें और पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें।

  सीमांकन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई शिकायत के बाद ट्रैप ऑपरेशन, पूछताछ में जुटी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

अभिभावकों से भी की अपील
एसएसपी रजनेश सिंह ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की क्षमता, समझ और बौद्धिक स्तर अलग-अलग होता है। बच्चों की तुलना दूसरों से करना या उन पर अनावश्यक अपेक्षाएं थोपना उचित नहीं है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की योग्यता को समझें, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं और सकारात्मक माहौल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, भरोसा और संवाद से ही बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अत्यधिक दबाव बच्चों को मानसिक तनाव में डाल सकता है, जिसका सीधा असर परीक्षा परिणाम पर पड़ता है।

शोरगुल से दूर रखें परीक्षा का माहौल:–
एसएसपी ने समाज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से परीक्षा अवधि के दौरान सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि होटल, रिसोर्ट, शादी घर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर या डीजे बजाए जाएं। आसपास शोरगुल होने से विद्यार्थियों की एकाग्रता प्रभावित होती है और उनकी मेहनत पर असर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा बच्चों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण समय होता है और शांत वातावरण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

असफलता से घबराने की जरूरत नहीं:–
एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी छोटी असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। असफलता जीवन में आगे बढ़ने की सीख देती है और हमें मजबूत बनाती है। इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का हिस्सा हैं। महत्वपूर्ण यह है कि हम उनसे क्या सीखते हैं। जो विद्यार्थी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है, वही जीवन में सच्ची सफलता हासिल करता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button