छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

Janjgir-Champa Breaking: तेज रफ्तार हाइवा ने तोड़ा बिजली खंभा, ग्रामीणों का चक्काजाम, एक घंटे बाद यातायात बहाल



जांजगीर-चांपा जिले के कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार हाइवा चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। मामला उच्चभिट्ठी गांव का है, जहां अनियंत्रित हाइवा वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली तार और खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई और ग्रामीणों को अंधेरे में रात बिताने की नौबत आ गई।

यह घटना कोरबा-चांपा रोड पर हुई, जहां हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और यातायात सुचारु रूप से बहाल कराने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक जाम खुलवाया गया और आवागमन सामान्य हो सका।

ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बिजली खंभा और तार टूटने से उच्चभिट्ठी गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि बिजली विभाग ने सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

फिलहाल गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और बिजली विभाग की टीम द्वारा मरम्मत कार्य किए जाने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  CG Police Promotion News: पुलिस विभाग में प्रमोशन के लिए फिट लिस्ट जारी, 68 एएसआई को मिल सकता है एसआई पद

पुलिस की समझाइश के बाद ट्रैफिक जाम खुला। कुछ देर में यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button