छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

Janjgir Champa News:-बैठक हुई… फाइलें खुलीं… शहरों की हकीकत सामने आईकलेक्टर ने पूछा – स्वच्छता, आवास और पानी का काम आखिर अटका क्यों?,अफसरों को साफ संदेश – योजनाएं कागज पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए

Janjgir Champa News:-कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर पीएम आवास, स्वच्छता मिशन, पेयजल व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही लंबित आवासों को जल्द पूरा करने, स्वनिधि योजना के ऋण वितरण बढ़ाने और संपत्तिकर वसूली तेज करने पर जोर दिया।

Janjgir जांजगीरचांपा, 12 मार्च 2026 कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शहरी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीएम आवास निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई स्थानों पर धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित आवासों को जल्द पूर्ण करने और पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था सुधारने पर जोर

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और मूलभूत नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

डोरटूडोर कचरा कलेक्शन को नियमित करने के निर्देश

  Ratanpur News:– सिद्धिविनायक मंदिर में में विराट संत सम्मेलन,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की मौजूदगी में सनातन मुद्दों पर खुला संवाद…

शहरों की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ने डोरटूडोर कचरा कलेक्शन को नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरघर से एकत्रित कचरे को सेग्रीगेशन सेंटर तक पहुंचाकर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए।

भवन अनुज्ञा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण

कलेक्टर ने भवन अनुज्ञा से जुड़े प्रकरणों के लंबित मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन अनुमति से संबंधित सभी मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़े।

स्वनिधि योजना और कर वसूली पर भी फोकस

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शहरों में संपत्तिकर वसूली अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक कर संग्रह सुनिश्चित करने को कहा गया।

जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर टीकाकरण अभियान

कलेक्टर ने नगरीय निकायों को शहरों में आवारा कुत्तों के टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि जनस्वास्थ्य और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी, जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, निर्माण शाखा के सब इंजीनियर और अन्य संबंधित अधिकारीकर्मचारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button