Janjgir-Champa news:– मेला परिसर में धारदार हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

JanjgirChampa:-जांजगीर मेला परिसर के भीतर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।

जाँजगीर चाँपा।जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को हाई स्कूल मैदान स्थित मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग पर लगाया गया था।
पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक मेले में आए लोगों को धारदार हथियार दिखाकर भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेला परिसर के अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो धारदार हथियार बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. अरुण उर्फ सागर बंजारे (24 वर्ष), निवासी खड़पड़ी पारा, जांजगीर
2. रितेश राठौर (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 21, खड़पड़ी पारा, जांजगीर
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत और दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही।

Live Cricket Info


