छत्तीसगढ़जांजगीरराज्य एवं शहर

Janjgir-Champa: – झूमती बारात पर यमराज बना कैप्सूल वाहन: कांग्रेस अध्यक्ष समेत 4 महिलाएं घायल, मच गई अफरा-तफरी,

Janjgir-Champa। शादी की खुशियों में डूबी बारात पर अचानक अफ़रातफ़री छा गई। मंगलवार देर रात बिर्रा थाना क्षेत्र में डीजे की धुन पर झूमते हुए बारातियों के बीच एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन घुस गया। इस हादसे में चार महिलाएं घायल हुईं, जिनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया। जबकि से सारंगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा देवांगन बाल-बाल बचीं।

जानकारी के अनुसार, यह बारात सारंगढ़ जिले से भाटापारा स्थित शादी समारोह के लिए आई थी। बारात देर रात लगभग 12 बजे घिवरा रोड से गुजर रही थी। लोग डीजे की धुन पर झूम रहे थे और खुशियों से सराबोर थे। तभी पीछे खड़ी कैप्सूल वाहन का चालक अचानक गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ गया और नाचते बारातियों में घुस गया। टक्कर से सड़क किनारे लगे टेंट भी प्रभावित हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे के बाद बारातियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास खड़े लोग दौड़े और घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अन्य बाराती हल्की चोटों के साथ सुरक्षित रहे।

घायलों में शामिल हैं:
• भूरी बाई, 65 वर्ष
• राधिका देवांगन
• रेधुका देवांगन, 55 वर्ष
• उसाबाई देवांगन, 53 वर्ष, सारंगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (पैर की जांघ में गंभीर चोट, बिलासपुर रेफर)

  CG IPS News:– छत्तीसगढ़ कैडर की महिला आईपीएस ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एंड टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जीता गोल्ड मेडल

बताया गया कि यह बारात कांग्रेस अध्यक्ष के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आई थी। हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कैप्सूल वाहन अचानक घुसते हुए देखा जा सकता है।

बिर्रा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में लिया। चालक की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button